फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   threw stones at the statue of Ganesh in Bangla gaon

बंगला गांव में गणेश प्रतिमा पर पत्थर फेेंके, बवाल

Tue, 06 Sep 2016 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 06 Sep 2016 10:44 AM IST
विज्ञापन
threw stones at the statue of Ganesh in Bangla gaon
अपराध - फोटो : अमर उजाला
 नागफनी के बंगला गांव में सोमवार देर शाम दूसरे समुदाय के लोगों ने गणेश प्रतिमा पर पत्थर फेंक दिए। इस घटना से लोग भड़क गए। देखते ही देखते दोनों समुदायों के लोग आमने सामने आ गए। बवाल की सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स संग अधिकारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन



पुलिस ने पत्थर फेंकने वाले एक आरोपी को पकड़ लिया और थाने ले गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर मामला शांत करा दिया। देर रात दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया। 
विज्ञापन


बंगला गांव के लोग हर साल की तरह सोमवार शाम गणेश पूजा के लिए प्रतिमा लगा रहे थे। वह दिल्ली रोड से गण्ेाश की प्रतिमा लेकर जिगर कालोनी होते हुए नटबाबा मंदिर के सामने से बंगला गांव जा रहे थे। प्रतिमा एक मकान के सामने पहुंची। यहां भक्तों ने पटाखे जलाने शुरू कर दिए। जिससे मकान मालिक के कबूतर उड़ने लगे। इसी बीच छत पर पहुंच गया और उसने इसका विरोध किया। जिस पर भक्त भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि मकान मालिक ने अपनी छत से पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। खबर मिलने पर नागफनी, कोतवाली, मुगलपुरा की पुलिस मौके पर पहुंच गई।


सीओ कोतवाली और सिविल लाइंस सीओ भी पहुंच गए। पुलिस ने मौके से पत्थर फेंकने के आरोपी को पकड़ लिया और उसे थानेे भिजवा दिया। नागफनी थाना इंस्पेक्टर संजय गोयल ने बताया कि लोगों ने डबलू पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाया था। लेकिन दोनों पक्षों में बाद में समझौता हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed