फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   the Nigerian gang Putting robbery to Exporter's account

एक्सपोर्टर्स के एकाउंट पर डाका डाल रहा नाइजीरियन गैंग

Mon, 09 May 2016 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Mon, 09 May 2016 01:20 PM IST
विज्ञापन
 the  Nigerian gang Putting robbery to Exporter's account
हैकर
ई-मेल आईडी हैक करके निर्यातकों के विदेश से आने वाले करोड़ों रुपये को बीच से ही उड़ा देने वाले गैंग का मास्टरमाइंड एक नाइजीरियन युवक निकला। पुलिस ने मास्टरमाइंड नाइजीरिया के जॉन अफाम समेत गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करके करोड़ों रुपये की ठगी का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन


जॉन अफाम नाइजीरिया में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर स्थानीय बदमाशों को अपने साथ मिलाकर इस गैंग को ऑपरेट कर रहा था। रुद्रपुर स्थित आईडीबीआई बैंक के दो कर्मचारी और बरेली के दो युवक व एक कुख्यात भी गैंग में शामिल थे। पुलिस ने इनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बरेली के युवकों के नाम पर खुलवाए गए 18 फर्जी बैंक खातों का खुलासा किया हैं, जिनमें निर्यातकों की आईडी हैक करके विदेशी बायर्स से करोड़ों रुपये मंगाए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी ने रविवार दोपहर प्रेस कांफ्रेंस करके नाइजीरिया से ऑपरेट हो रहे इस गैंग का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने गैंग सरगना जॉन अफाम पुत्र थॉमस अफाम निवासी असावा स्टेट नाइजीरिया और उसके चार साथियों नितेश यादव पुत्र सत्यवीर निवासी ट्रांजिट कैंप रूद्रपुर उधम सिंह नगर, इमरान हुसैन पुत्र इकरार हुसैन निवासी गोधी थाना खजुरिया जिला रामपुर, अफजाल उर्फ राजा पुत्र इशहाक निवासी रहपुरा चौधरी, थाना इज्जतनगर जिला बरेली और आदिल अख्तर उर्फ इब्राहीम पुत्र शकील अख्तर निवासी परतापुर चौधरी थाना इज्जतनगर बरेली को गिरफ्तार किया है।


जबकि गैंग में शामिल बरेली का कुख्यात ठग अय्यूब पुत्र मुन्ने सैफी निवासी परतापुर चौधरी पुलिस दबिश के दौरान मौके से भाग गया। एसएसपी ने बताया नाइजीरियन जॉन अफाम इन दिनों दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र में छतरपुर में रहता है और नाइजीरिया में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर गैंग में लोकल बदमाशों का रिक्रूटमेंट करके गैंग को इंडिया में आपरेट कर रहा था। अय्यूब की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित की गईहै। पुलिस ने पकड़े गए पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed