फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   subham hanged after murder

‘शुभम की हत्या कर लटकाया गया शव’

Sun, 18 Sep 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 18 Sep 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
subham hanged after murder
तहरीर देने मुरादाबाद आए झांसी के विधायक केपी सिंह। - फोटो : अमर उजाला
झांसी की बबीना विधान सभा के विधायक कृष्णपाल सिंह राजपूत को शक है कि उनके बेटे शुभम राजपूत की हत्या की गई है। उसे मारने के बाद ही लटकाया गया था। या फिर उसे इतना टॉर्चर किया कि उसने तंग आकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


उनका कहना है कि बेटे की मौत के पीछे उसकी मंगेतर और उसके परिवार के लोग ही हैं। उन्होंने एसएसपी से मिलकर पूरे प्रकरण की सही जांच की मांग की है। उन्होंने पुलिस को लिखित में तहरीर भी दी। 
विज्ञापन


झांसी जिले की बबीना विधान सभा के बसपा विधायक केपी सिंह उर्फ कृष्ण पाल सिंह राजपूत का बेटा शुभम (24) दिल्ली रोड स्थित शिक्षण संस्थान से एलएलबी कर रहा था। साथ पढ़ने वाली पीएसी दरोगा की बेटी से उसके प्रेम संबंध हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमिका शुभम को अपने घर ले गई थी और परिवार के लोगों से मिलवा दिया था। इसके बाद शुभम ने अपनी मां और पिता से बात कर ली थी। दोनों परिवारों ने 28 जुलाई 2015 को इनकी सगाई कर दी थी। इसके बाद पीएसी के पास ही मंगेतर की मां ने शुभम को किराये पर कमरा दिला दिया था। 

10 सितंबर 2016 को सुबह शुभम का शव इसी कमरे में फंदे पर लटका मिल था। पोस्टमार्टम के बाद विधायक बेटे के शव के लेकर झांसी चले गए थे। शनिवार को झांसी से मुरादाबाद पहुंचे विधायक केपी सिंह ने शिक्षण संस्थान जाकर उसके सहपाठियों और टीचरों से बातचीत की।

सभी ने बताया कि शुभम का किसी से कोई विवाद नहीं था। वह तो केवल पढ़ाई लिखाई पर ही ध्यान दे रहा था। कालेज में भी वह अपनी मंगेतर कोसाथ रखता था। पिता ने बेटे के उस उस कमरे में भी जाकर जांच पड़ताल की। जहां उसका शव लटका मिला था। जबकि मंगेतर और उसके परिवार के लोगों से भी सच जानना चाहा।

विधायक ने कहा कि बेटा तीन साल से मुझ से दूर था। लेकिन उसे मेरी तरफ से किसी तरह की कोई समस्या नहीं थी। यहां वह मंगेतर और उसकेे  परिवार से जुड़ा हुआ। उन्होंने शक जताया कि बेटे की मौत के पीछे मंगेतर और उसके परिवार का हाथ है।


उन्होंने एसएसपी से मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे की हत्या की गई या फिर उसे इतना परेशान किया गया। जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed