{"_id":"590f89ce4f1c1baa7c850b8b","slug":"stolen-in-reliance-trends-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलायंस ट्रेंड के सेंसर लगे शोरूम में लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिलायंस ट्रेंड के सेंसर लगे शोरूम में लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Mon, 08 May 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
reliance trends
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ रोड पर स्थित रिलायंस ट्रेंड शोरूम के टॉयलेट में लगे एग्जास्ट के रास्ते अंदर घुसे चोर ने 1.30 लाख की नगदी, लाखों रुपये के कपड़े चोरी कर लिए। शोरूम में सुरक्षा के लिए लगाए गए सेंसर वाले अलार्म सिस्टम को भी चोर फेल कर गया। शोरूम में घुसते ही अलार्म के तार काट दिए।
चोरी करने के बाद सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गया। रिलायंस ट्रेंड शोरूम के स्टोर मैनेजर अंकित कपूर निवासी रामगंगा विहार ने बताया कि तीन मंजिला शोरूम में करीब 40 कर्मचारी कार्यरत हैं। शोरूम में सेंसर लगा है।
16 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, चार सिक्योरिटी गार्ड हैं। शनिवार रात करीब 10 बजे शोरूम बंदकर वह और कर्मचारी अपने घर चले गए। सुबह करीब 9 बजे टीम लीडर मुकेश कुमार शोरूम पहुंचे। उन्होंने शोरूम खोला और दूसरी मंजिल पर जाकर देखा तो स्टोर मैनेजर के केबिन में तोड़फोड़ की गई थी। दरवाजे पर लगे शीशे टूटे थे।
विज्ञापन
मामले की सूचना अन्य कर्मचारियों और स्टोर मैनेजर अंकित को दी गई। अंकित ने बताया कि शोरूम पहुंचने पर छानबीन की तो पता चला कि चोर ग्राउंड फ्लोर पर टॉयलेट के अंदर बने एग्जास्ट के रास्ते अंदर घुसा और उसने केबिन के दरवाजे पर लगा शीशा तोड़ दिया।
शीशा तोड़कर बनाई गई करीब छह इंच की जगह से चोर केबिन में घुसा और तिजोरी को चाभी से खोलकर उसमें रखे 1.30 लाख रुपये और शोरूम में रखे कपड़े चोरी कर लिए गए। वारदात की सूचना कंट्रोल में दी गई।
एसएचओ सिविल लाइन रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।