{"_id":"584c6ecc4f1c1be15944c0fc","slug":"son-coffin-put-on-the-place-of-daughters-doli","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की डोली के बजाय घर से उठी बेटे की अर्थी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी की डोली के बजाय घर से उठी बेटे की अर्थी
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sun, 11 Dec 2016 02:57 AM IST
विज्ञापन
ऋषभ
- फोटो : फाइल चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां बेटी को विदा करने की तैयारी हो रही थी, वहीं इकलौते बेटे की मौत ने सब कुछ उजाड़ दिया। बेटी की डोली को उठाने के बजाए बेटे की अर्थी को कंधा देना पड़ा। जहां कल तक खुशियां थीं, वहां आज गम और आंसुओं का सैलाब था।
कपड़ा व्यापारी के इकलौते बेटे की गोली लगने से हुई मौत के बाद उसके परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट गया है। जिसने भी सुना वह व्यापारी के घर दुख जताने पहुंच गया। रामपुर के सिविल लाइंस गांधी समाधि के निकट कालोनी निवासी कपड़ा व्यापारी राजीव गुप्ता की बेटी मेघना की शादी शुक्रवार को मुरादाबाद के कांठ रोड निवासी रवीश गुप्ता के बेटे पुलक गुप्ता से थी।
कार्यक्रम मुरादाबाद के होटल ड्राइव इन में था। बारात दरवाजे पर पहुंचने के बाद खुशी में की गई फायरिंग में कपड़ा व्यापारी के बेटे ऋषभ गुप्ता, जोकि नोएडा में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहा है, की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
देर रात ही आनन-फानन में ऋषभ के शव का पोस्टमार्टम मुरादाबाद में ही कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को तड़के रामपुर लाया गया, जहां ऋषभ का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना के बाद शादी का मंडप सूना हो गया।