फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Action taken in case of illegal sugarcane purchase in mill yard, report filed against four including director of Belwara Sugar Mill

मुरादाबाद: मिल यार्ड में अवैध गन्ना खरीद के मामले में हुई कार्रवाई, बेलवाड़ा चीनी मिल के निदेशक सहित चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Tue, 07 Dec 2021 06:00 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 07 Dec 2021 06:00 PM IST
सार

जिला गन्ना अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर अवैध गन्ना खरीद पर लगाम लगाने के लिए जिले की चीनी मिलों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड के सचिव सुरेशचंद्र ने भोजपुर थाना क्षेत्र के बेलवाड़ा स्थित चीनी मिल गेट का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Moradabad: Action taken in case of illegal sugarcane purchase in mill yard, report filed against four including director of Belwara Sugar Mill
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बेलवाड़ा स्थित राणा शुगर मिल लिमिटेड में अवैध रूप से गन्ने की खरीद का मामला सामने आया है। डीसीओ के निर्देश पर इस मामले में सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव सुरेशचंद्र ने भोजपुर थाने में मिल के निदेशक, महाप्रबंधक समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। गन्ना विभाग के अधिकारियों की कार्रवाई से मिल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


जिला गन्ना अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर अवैध गन्ना खरीद पर लगाम लगाने के लिए जिले की चीनी मिलों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड के सचिव सुरेशचंद्र ने भोजपुर थाना क्षेत्र के बेलवाड़ा स्थित चीनी मिल गेट का निरीक्षण किया। मौके पर चीनी मिल के यार्ड में खड़ी गन्ने से भरे वाहनों के एसएमएस पर्ची एवं क्रय केंद्र के चालान चेक किए गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस दौरान बरेली जिले के ग्राम वसुधारण जागीर निवासी खलील अहमद एसएमएस पर्ची अथवा क्रय केंद्र चालान उपलब्ध नहीं करा सका। सचिव के पूछने पर खलील अहमद ने बताया कि वह अपना गन्ना बेलवाड़ा चीनी मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों के बुलाने पर नकद बेचने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि उन्होंने जब इस संबंध में प्रबंधक (गन्ना) अमरपाल सिंह से बात की, तो वह भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) राजपाल सिंह भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सचिव ने मामले से डीसीओ को अवगत कराया। डीसीओ ने बताया कि चीनी मिल में बिना वैध पर्ची के पाई गई गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली से यह स्पष्ट है कि चीनी मिल द्वारा निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए अवैध गन्ना खरीद की जा रही है। मिल प्रबंधन गन्ना समिति के अंशदान एवं राज्य सरकार के राजस्व की चोरी कर समिति व सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा है।

डीसीओ के निर्देश पर दी तहरीर

डीसीओ के निर्देश पर गन्ना समिति सचिव मुरादाबाद सुरेशचंद्र ने भोजपुर थाने में मिल के निदेशक/अध्यासी राणा वीर प्रताप सिंह, महाप्रबंधक (गन्ना) राजपाल सिंह, प्रबंधक (गन्ना) अमरपाल सिंह तथा तौल लिपिक अंगद कटौज के खिलाफ तहरीर भोजपुर थाने में दी गई है। इस आधार पर पुलिस ने बेलवाड़ा स्थित राणा शुगर मिल लिमिटेड के चारों अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बेलवाड़ा स्थित राणा शुगर मिल लि. में गन्ना समिति मुरादाबाद के सचिव द्वारा चेकिंग में अवैध रूप से बेचे जाने के लिए लाई गई गन्ने से लदी एक ट्राली यार्ड में पकड़ी गई, जिसके आधार पर मिल के अध्यासी, महाप्रबंधक, प्रबंधक और मौके पर मौजूद तौल लिपिक के खिलाफ धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अजय कुमार सिंह, डीसीओ, मुरादाबाद

ट्रैक्टर ट्राली में लदा था 121 क्विंटल गन्ना

डीसीओ ने बताया कि बिना पर्ची यार्ड में खड़ी मिली गन्ने से लदी ट्राली को समिति के नाम पर्ची जारी कर तौल कराई गई, तो गन्ने का शुद्ध वजन 121.03 क्विंटल आया। गन्ने को खाली कराने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली मिल कर्मचारी संजीव कुमार को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed