{"_id":"58fe6b414f1c1b9d65c0ca5c","slug":"loot-in-new-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया मुरादाबाद में लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नया मुरादाबाद में लूट
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 25 Apr 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझोला के नया मुरादाबाद में तीन बदमाशों ने सोमवार दोपहर एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर में घुसकर बैंक मैनेजर और उनकी पत्नी को गन प्वाइंट पर बंधक बना लिया। दंपति को बुरी तरह मारा पीटा। दोनों को चोट आई है। जान से मारने की धमकी देकर घर में रखी 2.70 लाख की नगदी, करीब चार लाख रुपये के जेवर, मोबाइल, लैपटॉप, कपडे़ लूटे।
बदमाश घर के बाहर खड़ी बाइकों पर भागे। पीड़ित ने वारदात की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन कोई पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, दरोगा और सर्विलांस की टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। पीड़ित ने लूट की तहरीर मझोला थाने में दी है, जिसके बाद पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नया मुरादाबाद सेक्टर-12 स्थित डी-ब्लाक में एसबीआई से रिटायर्ड बैंक मैनेजर राजेश कुमार, पत्नी ऊषा किरण, बेटा आशीष कुमार और पुत्रवधू मोनिका रहती है। आशीष कुमार प्रापर्टी डीलर हैं, उनकी पत्नी मोनिका सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
राजेश कुमार ने बताया कि उनका बेटा दोपहर 12 बजे प्रापर्टी के काम के सिलसिले में पाकबड़ा और पुत्रवधू मोनिका कोचिंग के लिए सिविल लाइन स्थित चाणक्य इंस्टीट्यूट गई थीं। करीब दो बजे वह मकान की लॉबी मेें बेड पर लेटे थे, पत्नी ऊषा किरण कमरे में लेटी हुई थीं।
इस दौरान एक बदमाश गेट फांदकर मकान के अंदर घुसा और दरवाजा खोलकर अपने दो साथियों को अंदर बुला लिया। राजेश जब तक गेट तक पहुंचते बदमाश अंदर घुस गए। शोर मचाने पर एक बदमाश ने राजेश के गले पर तमंचा सटा दिया, बाकि दो बदमाश ऊषा किरण के कमरे में जा पहुंचे।
दोनों बदमाशों में से एक के हाथ में तमंचा और दूसरे के हाथ में चाकू था। ऊषा ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी और तमंचा गले पर सटाकर जान से मारने की धमकी देकर घर से नगदी, जेवर समेत करीब आठ लाख रुपये का सामान लूटकर घर के बाहर खड़ी बाइक पर फरार हो गए।
एसपी सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है, दो टीमों को लुटेरों की तलाश के लिए लगाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।