फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Killed innocent abducted in court

कचहरी से अगवा मासूम को मार डाला

Fri, 29 Apr 2016 04:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डिलारी (मुरादाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, डिलारी (मुरादाबाद) Updated Fri, 29 Apr 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
Killed innocent abducted in court
murder
बुधवार दोपहर कचहरी से अगवा किए गए पांच साल के आदित्य राय की हत्या कर दी गई है। मासूम बच्चे की लाश गुरुवार सुबह डिलारी थाना क्षेत्र में उसी के गांव सैंजनी के जंगल में नलकूप बोरिंग के पास पड़ी मिली। मौका ए वारदात से महज दो सौ मीटर की दूरी पर बच्चे का घर है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि बच्चे को मारपीट करने के बाद गला घोंटकर मारा गया है। जंगल में मासूम बच्चे की लाश मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। जिस तरह कचहरी से उठाकर बच्चे को उसके गांव के पास ले जाकर मारा गया है उससे पुलिस को आशंका है कि कातिल गांव और परिवार में ही छुपा है।
विज्ञापन


डिलारी थाना क्षेत्र के गांव सैंजनी निवासी दलवीर सिंह की बेटी आंचल ने गांव के ही शादीशुदा युवक राजकुमार (40) पुत्र नरायन सिंह से करीब छह साल पहले लव मैरिज की थी। करीब एक साल पहले राजकुमार की पहली पत्नी मिथलेश की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें राजकुमार और उसकी दूसरी पत्नी आंचल को पुलिस ने जेल भेजा था। आंचल जमानत पर है जबकि उसका पति राजकुमार अभी भी जेल में है। बुधवार को राजकुमार की कोर्ट में पेशी थी। आंचल उससे मिलने के लिए पांच साल के बेटे आदित्य राय के साथ कचहरी आई थी।

बुधवार दोपहर लॉकअप में बंद पति के कहने पर आंचल ने अपने बेटे आदित्य को सेशन हवालात के बाहर छोड़ दिया था और खुद पति के लिए कुछ सामान लेने और कागजों की फोटो स्टेट कराने कचहरी के सामने स्थित दुकान पर चली गई थी।

कुछ देर बाद आंचल वापस आई तो बेटा गायब था। उसने पूरी कचहरी छान डाली। लेकिन बेटे का सुराग नहीं लगा। इसके बाद आंचल ने बुधवार शाम सिविल लाइंस थाने में बेटे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।


पुलिस ने अभी ठीक से आदित्य को खोजना भी शुरू नहीं किया था कि गुरुवार सुबह डिलारी में सैंजनी गांव के पास जंगल में बोरिंग के पास आदित्य की लाश पड़ी मिली। पास में स्थित ईंट भट्टे पर काम करने वाले लोगों ने लाश पड़ी देखी तो पुलिस को खबर दी। बच्चे की लाश मिलने के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed