फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   jyoti suicide : highway jam, violence

ज्योति आत्मदाह प्रकरण : छात्रा की बॉडी देख भड़की भीड़, हाईवे जाम, बवाल

Sat, 30 Jul 2016 03:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sat, 30 Jul 2016 03:05 AM IST
विज्ञापन
jyoti suicide : highway jam, violence
मुरादाबाद में हाईवे जाम काबू करती पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसन की धमकियों से आजिज आकर आत्मदाह करने वाली ग्रेजुएशन छात्रा ज्योति सैनी का शव शुक्रवार रात मुरादाबाद पहुंचा तो भीड़ भड़क गई और शव रखकर हाईवे जाम कर दिया। भीड़ करीब दो घंटे तक हाईवे पर हंगामा करती रही। इस दौरान बेकाबू भीड़ ने राहगीरों से बदसलूकी के साथ पुलिस से धक्की मुक्की भी की।
विज्ञापन


भड़के लोग जेल में बंद छात्रा के पिता को पैरोल पर रिहा करने की मांग कर रही थी। लेकिन डीएम ने कानूनी पहलुओं का हवाला देकर पैरोल से इंकार कर दिया। मझोला थानाक्षेत्र में प्रकाश नगर गली नंबर दो निवासी शंभू नाथ सैनी की बेटी ज्योति सैनी (20) ने बुधवार सुबह अपने घर की छत पर तेल उड़ेलकर खुद को आग लगा ली थी।
विज्ञापन


गुरुवार रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में ज्योति की मौत हो गई थी। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ज्योति के पिता शंभूनाथ, चाचा नन्हें सैनी और पड़ोसी सोनू कत्याल को पुलिस ने तीन जुलाई को दो दलित बहनों से सरेआम छेड़छाड़ के मामले में जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों बहनें ज्योति के भाई को भी छेड़छाड़ में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दे रही थीं, इसी से आजिज आकर उसने खुद को आग लगा ली। शुक्रवार रात करीब आठ बजे ज्योति का शव एंबुलेंस से मुरादाबाद पहुंचा तो भड़के परिजनों ने हाईवेे पर मझोली चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया।


करीब दो घंटे तक हाईवे जाम करके भीड़ हंगामा करती रही। पब्लिक का रुख देख शहर के सभी थानों की फोर्स और पीएसी मौके पर कॉल कर ली गई। पब्लिक ने शंभूनाथ को पैरोल पर छोड़ने की मांग की लेकिन डीएम के इंकार के बाद देर रात छात्रा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed