{"_id":"5a3030d64f1c1ba12d8b846d","slug":"jail-supritendent-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार के चिकित्सा अधीक्षक से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला कारागार के चिकित्सा अधीक्षक से लूट
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मंडलीय कारागार के चिकित्सा अधीक्षक से बाइक सवार दो युवकों ने बैग लूट लिया। वारदात को महिला थाने के पास अंजाम दिया गया। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
जिला मंडलीय कारागार में कार्यरत चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनके शर्मा ने बताया कि वारदात सात दिसंबर की है। वह रात को महिला थाने के पास से स्टेट बैंक की तरफ जा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान बाइक सवार दो युवक आए। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने झपट्टा मारकर चिकित्सा अधीक्षक के हाथ से बैग छीन लिया।
बैग में 12 हजार की नगदी व जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि अचानक हुई वारदात से वह हक्के बक्के रहे गए। शोर मचाने पर राहगीर उनकी मदद के लिए तैयार नहीं हुए, आरोपी मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
एसएचओ सिविल लाइन अजीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में टीम लगी है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।