फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband and wife killed in Mundapande

पति की ‘हत्या’ के बाद पत्नी को मारकर नदी में फेंका

Wed, 27 Jul 2016 11:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 27 Jul 2016 11:50 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife killed in Mundapande
अपराध - फोटो : demo
 मूंढापांडे थानाक्षेत्र के धतुर्रा मेघा नगला गांव में महज चौबीस घंटे के भीतर पति -पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 21 जुलाई की रात को ग्रामीण की घर के भीतर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने उसकी पत्नी पर हत्या का शक जताते हुए हंगामा किया। लेकिन घटना के बमुश्किल बीस घंटे बाद ग्रामीण की पत्नी का शव भी कोसी नदी में पड़ा मिला। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हुआ है कि महिला की मौत डूबने से नहीं हुई थी बल्कि उसे गला घोंटकर मारने के बाद नदी में फेंका गया था। महिला के मायके वालों ने तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


मूंढापांडे थानाक्षेत्र के धतुर्रा मेघा नगला निवासी राजपाल की शादी पंद्रह साल पहले रामपुर जिले के अजीम नगर थानाक्षेत्र के करनपुर निवासी नत्थू राम की बेटी मीना के साथ हुई थी। मीना और राजपाल के चार बच्चे आरती, कमल, वर्षा और नेहा हैं। 21 जुलाई की रात राजपाल की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। उसकी लाश घर से ही बरामद हुई थी। खबर मिलने पर मीना के मायके से उसका भाई राधेश्याम और अन्य परिजन भी आ गए थे। तब राजपाल के परिजनों ने मीना पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। लेकिन दोनों पक्षों के लोगों ने मामला शांत कर 22 जुलाई को राजपाल के शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन


मीना के भाई राधेश्याम ने बताया कि 22 जुलाई की रात करीब ग्यारह बजे उसकी बहन अचानक गायब हो गई थी। ससुराल वालों से पूछताछ की उन्होंने कोई संतोषजनक नहीं दिया। 25 जुलाई को रामपुर के पटवाई थानाक्षेत्र में घोसीपुरा में एक महिला की लाश कोसी नदी से बरामद मिली। लाश से ईंट पत्थर बंधे हुए थे। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर उसकी पहचान मीना के रूप में कराई। मंगलवार दोपहर बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मीना को गला घोंटकर मौत के घाट उतारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूंढापांडे थाने में चार लोगों के खिलाफ दी तहरीर 
मुरादाबाद। मीना के भाई राधेश्याम निवासी करनपुर थाना अजीम नगर ने मूंढापांडे थाने में मीना के जेठ भारत सिंह पुत्र तारा चंद्र, धान सिंह पुत्र राधे, ननदोई प्रेम सिंह और ननद रम्पादेवी के खिलाफ तहरीर दी है। राधेश्याम का कहना है कि आरोपियों ने उसकी बहन की हत्या कर लाश नदी में फेंकी है। जबकि उसके बहनोई को भी घर में ही मारा गया था। मूंढपांडे एसओ प्रेमपाल सिंह ने बताया कि तहरीर आई है। लेकिन घटनास्थल पटवाई क्षेत्र में है। पहले मामले की जांच कराई जाएगी। 

सीमा विवाद में उलझी दो जिलों की पुलिस
मुरादाबाद। पति की संदिग्ध हालत में मौत और पत्नी की गला घोंटकर हत्या। महिला मूंढापांडे थानाक्षेत्र से गायब हुई थी। लेकिन उसकी लाश रामपुर जिले के पटवाई क्षेत्र में मिली। पटवाई पुलिस ने पोस्टमार्टम तो करा दिया है। लेकिन केस दर्ज नहीं किया। मीना के परिजनों को मूंढापांडे थाने में भेज दिया। मीना के भाई ने मूंढापांडे में तहरीर दी। लेकिन मूंढापांडे ने भी तहरीर लेकर रख ली है। 


तो क्या पति भी की गई थी हत्या
मुरादाबाद। राजपाल की मौत के बाद उसके घर में खूब हल्ला हुआ था। उसके परिजन मीना पर ही हत्या का आरोप लगा रहे थे। जबकि मीना अपने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रही थी। लेकिन राजपाल की लाश का पोस्टमार्टम नहीं कराया था। जिस कारण उसकी मौत का राज दफन हो गया था। लेकिन चंद घंटे बाद ही मीना भी गायब हो गई थी। इससे माना जा रहा है कि राजपाल की भी हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed