{"_id":"1f495b1078e5b94d8d801cd441d4b492","slug":"girl-s-cruel-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की नृशंस हत्या कर फूंक डाली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की नृशंस हत्या कर फूंक डाली लाश
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Thu, 04 Feb 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझोला थाना क्षेत्र में बिशनपुर गांव के जंगल में बुधवार सुबह एक युवती की निर्वस्त्र अधजली लाश गेहूं के खेत में पड़ी मिली। हत्यारों ने उसे नाड़े से गला घोंटकर मारा और फिर पहचान मिटाने के लिए केरोसिन डालकर लाश में आग लगा दी। लेकिन लाश का कुछ हिस्सा जलने से रह गया। हत्या से पहले युवती के साथ बलात्कार किए जाने की आशंका है।
इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत है। पुलिस ने अधजली लाश का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। रेप की आशंका में डाक्टरों ने युवती की स्लाइड भी तैयार की है। मझोला थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब आठ बजे बिशनपुर और खदाना गांव के बीच तौफीक के गेहूं के खेत में 22 वर्षीय युवती की निर्वस्त्र अधजली लाश पड़ी देख ग्रामीण सहम गए। युवती के शरीर का अधिकांश हिस्सा जल चुका था।
उसके गले में लाल रंग के नाड़े का फंदा कसा हुआ था। युवती के कुछ कपड़े पास में जले पड़े थे। बच्चों का नीले रंग का एक छोटा कंबल भी मौके पर पड़ा मिला। थोड़ी देर में मौके पर भीड़ लग गई। युवती के मर्डर की सूचना पर एएसपी अमानत मान और अमित मित्तल फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कोशिश की लेकिन युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर राजेश द्विवेदी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।