{"_id":"5914cc274f1c1b15228512ce","slug":"gangrape-on-gunpoint","type":"story","status":"publish","title_hn":" जेल से छूटी महिला से तमंचे के बल पर गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल से छूटी महिला से तमंचे के बल पर गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Fri, 12 May 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
gangrape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति की हत्या के आरोप में जेल गई महिला जमानत पर छूटी तो उसे उसके बच्चों से मिलवाने के बहाने ले जाकर देवर समेत तीन लोगों ने तमंचे के बल पर गैंगरेप किया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो उसने न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मझोला पुलिस ने गैगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। महिला ने बताया कि चार माह पहले उसके पति की मौत हो गई थी। इस मामले में देवर और ससुराल वालों ने उस पर हत्या का आरोप लगाकर जेल भिजवा दिया था।
तीन माह पहले ही वह जेल से छूटी है। महिला के तीन बच्चे हैं जो ससुराल वालों ने अपने पास रख लिए हैं। आरोप है कि गत 26 मार्च को महिला के पास उसका देवर शमीम आया और उसे ई-रिक्शा में बैठाकर बच्चों से मिलवाने के लिए ले जाने लगा।
विज्ञापन
रास्ते में मझोला चौराहे पर उसके साथी मोहम्मद असलम और मेंहदी हसन मिल गए। वह दोनों भी रिक्शा पर बैठ गए। आरोप है कि ई-रिक्शा जब डिडौरा गांव से आगे पहुंचा तो आरोपियों ने उसे जंगल की तरफ मोड़ लिया।
जंगल में महिला से तमंचे के बल पर देवर और उसके दोनों साथियों ने महिला से गैंगरेप किया है। एसएचओ मझोला आरके नागर ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।