{"_id":"56fc2e994f1c1b227ef005fe","slug":"found-factory-worker-dead-body-on-road-side","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे नाले में मिली फैक्ट्री कर्मी की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे किनारे नाले में मिली फैक्ट्री कर्मी की लाश
मुरादाबाद/ अमर उजाला
Updated Thu, 31 Mar 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझोला में आठ दिन से लापता फैक्ट्री कर्मी की लाश बुधवार को हाईवे किनारे नाले में पड़ी मिली। बेहद व्यस्त रहने वाले दिल्ली रोड पर कुंदन पेट्रोलपंप के पास नाले में पड़ी लाश देख लोग सहम गए। खास बात यह है कि जहां लाश पड़ी थी वहां से पुलिस की गाड़ियां सुबह से शाम तक सौ बार गुजरती हैं। लेकिन पुलिस वालों की नजर लाश पर नहीं पड़ी।
पब्लिक ने लाश देखी तो पुलिस ने उसे नाले से निकलवाया। लाश फूल चुकी थी और खाल भी उतर गई थे। जेब से मिले फैक्ट्री के आई कार्ड से मरने वाले की शिनाख्त हो पाई। दिल्ली रोड पर चौधरी चरण सिंह चौक पर कुंदनपुर पेट्रोल पंप के पास प्रेम ढाबे और शराब की हट्टी के बीच करीब आठ फुट गहरे नाले में यह लाश पड़ी थी। नाले में करीब चार फुट पानी था।
लाश फूलकर ऊपर आ चुकी थी। बुधवार को शाम करीब पांच बजे राहगीरों की नजर उस पर पड़ी। इंस्पेक्टर मझोला राजेश द्विवेदी ने बताया कि लाश की जेब से मोहित वर्मा नाम का एक आईकार्ड मिला था। 26 मार्च को ही प्रकाश नगर गली नंबर दो निवासी मोहित वर्मा(35) पुत्र अनिल कुमार वर्मा की गुमशुदगी थाने पर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
जब फोटो से मिलान किया गया तो शव की शिनाख्त हो गई। मोहित वर्मा एक फैक्ट्री में काम करता था और 22/23 फरवरी की रात से गायब था। मोहित ने 22 मार्च की रात करीब साढ़े बारह बजे तक फैक्ट्री में ड्यूटी की थी। इसके बाद से ही गायब था। फैक्ट्री कर्मी की लाश मिलने की खबर पर परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गई।
पुलिस मोहित वर्मा की मौत को हादसा मान रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि फैक्ट्री कर्मी नशे की हालत में नाले में गिर गया होगा जिससे उसकी मौत हुई होगी। हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगी।