फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fire burned womans death husband had put fire

आग से जली महिला की मौत, पति ने लगाई थी आग

Sun, 07 Aug 2016 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 07 Aug 2016 12:03 PM IST
विज्ञापन
fire burned womans death husband had put fire
अपराध - फोटो : demo
 मूंढ़ापांडे थाना क्षेत्र के गणेशपुर की रहने वाली गीता पत्नी सोनू की जिला अस्पताल में मौत हो गई। गीता को उसके पति ने ही शुक्रवार को दिन में एक बजे के करीब मिट्टी तेल डालकर जला दिया था। 
विज्ञापन


गीता अपने दो बच्चों और पति सोनू के साथ गणेशपुर में रहती थी। शुक्रवार को दिन में पति शराब पीने के लिए गीता से पैसे मांग रहा था। पैसे देने से मना करने पर पति गीता से झगड़ा करने लगा। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति सोनू ने गीता पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी और घर से बाहर मोहल्ले में चला गया।
विज्ञापन


मोहल्ले वालों से कहने लगा कि उसकी पत्नी ने खुद को आग लगा ली है। मोहल्ले वालों ने गीता की आग बुझाई। उसे पहले टीएमयू में भर्ती कराया गया था। बाद में परिजन उसे रात 12 बजे करीब जिला अस्पताल ले गये। यहां सुबह के समय गीता की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति ने मोबाल पर लिया झूठा बयान फिर ले गया अस्पताल
गीता के जलने के बाद पति उसे अस्पताल नहीं ले गया। उसने गीता से कहा कि पहले वह मोबाइल में रिकार्ड कर दे की उसने आत्महत्या करने की कोशिश में खुद आग लगाई है। इसके बाद ही वह उसे अस्पताल ले जाएगा। आग में जली गीता तड़पती रही लेकिन जब तक उसने मोबाइल में यह बयान नहीं दे दिया तब तक पति उसे अस्पताल नहीं ले गया। 


गीता के मायके वालों को देखकर अस्पताल से फरार हो गया सोनू 
तीन बजे के करीब मोहल्ले वालों ने गीता को टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सोनू भी मौजूद था। लेकिन जैसे ही गीता के मायके वाले अस्पताल पहुंचे वह गीता को अस्पताल में छोड़ वहां से फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed