{"_id":"5a30326a4f1c1bce408bcaa8","slug":"exporter-accusedunknown-person-cheactid","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्यातक ने डेढ़ करोड़ रुपये हड़पने का लगाया आरोप, एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्यातक ने डेढ़ करोड़ रुपये हड़पने का लगाया आरोप, एफआईआर
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
rupee
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक एक्सपोर्ट कंपनी के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर ने डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। इस संबंध में मझोला थाने में पिता- पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है।
दिल्ली रोड स्थित इलेवन ऑर्चिड निवासी अभय गुप्ता ने बताया कि वह निजी कंपनी में मैनेजिंग पार्टनर और चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर है। उनके पास मार्च माह में नई दिल्ली स्थित ईस्ट ऑफ कैलाश निवासी रिश्ते के भाई राहुल रोहन अग्रवाल, राघव गोयल अपने पिता अश्वनी गोयल के साथ आए। राहुल और राघव दिल्ली में एक फर्म के मालिक हैं।
उन तीनों ने फर्म पर छापा पड़ने की जानकारी देकर डेढ़ करोड़ रुपये की मांग की। अभय ने बताया कि रिश्तेदार होने के कारण उन्होंने आरटीजीएस के जरिए डेढ़ करोड़ रुपये उन्हें दे दिए। आरोप है कि उधार ली गई रकम को वापस करने से अब तीनों ने इंकार कर दिया है। करीब तीन बार नोटिस दिए जाने के बाद भी रकम वापस नहीं की गई है।
विज्ञापन
रकम मांगने पर आरोपी पक्ष धमकी देता है। इस संबंध में एसएसपी से शिकायत की गई थी। सीओ सिविल लाइन रईस अख्तर ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जल्द ही इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।