फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cut neck died body found

शीतल के कंकाल के बाद महेंद्र की सिरकटी लाश मिली

Tue, 21 Mar 2017 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 21 Mar 2017 02:45 AM IST
विज्ञापन
cut neck died body found
died
मझोला के सिरकोई भूड़ से 16 फरवरी को एक साथ लापता हुए प्रापर्टी डीलर महेंद्र और उसके पड़ोस में रहने वाली युवती शीतल की नृशंस हत्या हो चुकी है। संभल के असमोली एरिया में करीब दो सप्ताह पहले शीतल का कंकाल मिलने के बाद अब अमरोहा के सैदनगली क्षेत्र में महेंद्र की सिरकटी लाश आम के एक बाग में दफन मिली है।
विज्ञापन


इसके बाद भड़के परिजनों ने मुरादाबाद में जाम लगाकर करीब दो घंटे तक हंगामा किया। दोनों की हत्या का आरोप सिरकोई के ही एक प्रापर्टी डीलर पर लगा है। सिरकोई भूड़ निवासी प्रापर्र्टी डीलर महेंद्र और गांव की शीतल 16 फरवरी को अचानक अपने घरों से लापता हो गए थे।
विज्ञापन


दोनों के परिजनों ने सिरकोई के ही प्रापर्टी डीलर अरविंद कुमार सिंह पर अपहरण का आरोप लगाते हुए मझोला में रिपोर्ट कराई थी। दरअसल अरविंद सिंह की बहन दुर्गेश और महेंद्र के बीच अफेयर था। कपड़े सिलाई की दुकान चलाने वाली दुर्गेश की करीब पांच माह पहले संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के लोग दबी जुबान कहते हैं कि महेंद्र से अफेयर के चलते अरविंद ने ही अपनी बहन को मार डाला था। लेकिन दुर्गेश के साथ सिलाई का काम करने वाली शीतल इस राज को जानती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed