फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   communal violence in bilari, SI injured

मुरादाबाद के गांव सतारन में सांप्रदायिक बवाल, पथराव-फायरिंग

Fri, 14 Oct 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 14 Oct 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
communal violence in bilari, SI injured
बवाल के बाद सतारन गांव में खाली पड़े घर - फोटो : अमर उजाला
बिलारी थानाक्षेत्र के सतारन गांव मेें गुरुवार को जमकर बवाल हुआ। दो दिन पहले मोहर्रम का जुलूस निकालने को लेकर हुई तनातनी ने गुरुवार को सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया। पहले लाठी-डंडे चले और बाद में जमकर पथराव और ताबड़तोड़ फायरिंग से भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


बवाल में एक दारोगा समेत आठ लोग घायल हुए हैं। इस गांव में तनाव के मद्देनजर पहले से ही पुलिस बल तैनात किया गया था। बवाल की सूचना पर डीएम-एसएसपी भारी पुलिस बल लेकर गांव में पहुंच गए। प्रधान पति समेत नौ को गिरफ्तार कर 22 नामजद समेत 150 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। खौफजदा लोग गांव से पलायन कर गए हैं।
विज्ञापन

 
सतारन में मंगलवार की रात मेें मोहर्रम से संबंधित जुलूस को लेकर दूसरे समुदाय के लोगाें ने आपत्ति जता दी थी। जिसके चलते दोनाें समुदाय के बीच तनातनी हो गई थी, लेकिन पुलिस ने उस समय मामला शांत करा दिया था। माहौल खराब होने की आशंका के मद्देनजर उसी रात से गांव में पुलिस की निगरानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन से सुलग रही यह चिंगारी गुरुवार सुबह आठ बजे भड़क गई। जबकि उस समय पुलिस बल गांव में ही मौजूद था। गांव के कल्लू और रईस में पहले कहासुनी हुई। बाद में इस कहासुनी ने सांप्रदायिक  बवाल का रूप ले लिया। लाठी डंडे चलने के अलावा दोनों समुदाय के लोगाें ने एक दूसरे को निशाना बनाते हुए ईंट पत्थर बरसाए और ताबड़तोड़ फायरिंग की।

जिससे गांव में दहशत फैल गई। लोग घरों में दुबक गए। गांव में ड्यूटी पर तैनात हल्का दारोगा महेंद्र सिंह मिश्रा अपने हमराह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनाें समुदाय के लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उपद्रवियाें ने पुलिस पर भी पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। 

 सिर में पत्थर लगने से दरोगा महेंद्र सिंह लहूलुहान हो गए। किसी तरह पुलिस कर्मी उन्हें लेकर भागे। बवाल में दारोगा के अलावा वाहिद, मोनिस, अशरफ, वसीम, इशाक, मुर्तजा और दिनेश आदि के भी चोटें आई हैं। बवाल बढ़ने पर आसपास के थानाें से पुलिस फोर्स को कॉल कर लिया गया।

वहीं डीएम जुहेर बिन सगीर और एसएसपी नितिन तिवारी भी सतारन पहुंच गए। दोनों अधिकारियाें ने फोर्स के साथ गांव में भ्रमण किया और ग्रामीणाें से शांति बनाए रखने की अपील की। उधर बवाल के मद्देनजर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं पुलिस उपद्रवियाें की तलाश में दबिश दे रही है।

कार्रवाई में पकड़ में आए एक पक्ष के प्रधानपति दिनेश पाल, दीपक कश्यप और किशनपाल और  दूसरे पक्ष के वसीम, मुर्तजा, रईस, मोनिस, वाहिद, और अय्यूब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 22 नामजद समेत 150 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जबकि गिरफ्तार लोगों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 


 

बिलारी के गांव सतारन गांव गुरुवार सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया था। एक दूसरे पर पथराव किया गया है। जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 22 नामजद समेत 150 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नौ लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों पर एनएसए में कार्रवाई की जा रही है।
नितिन तिवारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed