{"_id":"5a302ebf4f1c1b9f678c0f8e","slug":"bus-passenger-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय में नशा देकर बस यात्री को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाय में नशा देकर बस यात्री को लूटा
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Tea
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आनंद विहार से मुरादाबाद आ रहे रोडवेज बस सवार यात्रीको नशीला पदार्थ मिली चाय पिलाकर उससे 30 हजार रुपये लूट लिए गए। पीड़ित ने रकम अपने भाई की शादी के लिए इकट्ठा की थी। मंगलवार तड़के बेसुध हालत में रोडवेज बस अड्डे पर मिले युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रामपुर के खसिया कुंडा निवासी नावेद राजमिस्त्री है। वह रोहतक में काम करता है। नावेद ने बताया कि एक माह बाद उसके भाई की शादी है। वह भाई की शादी के लिए रकम इकट्ठा कर रहा था। सोमवार रात को वह 30 हजार रुपये लेकर अपने घर जा रहा था। आनंद विहार से वह बस में सवार हुए थे। देर रात बगल की सीट पर दो युवकों ने नावेद से दोस्ती की।
रास्ते में दोनों ने नावेद को नशीला पदार्थ मिली चाय पिला दी। इसके बाद नावेद बेसुध हो गया तो उसकी जेब से 30 हजार रुपये निकाल कर आरोपी बस से उतर गए। मुरादाबाद में रोडवेज बस अड्डे पर बस पहुंची तो चालक ने नावेद को बस से उतारा। यात्रियों ने कंट्रोल रूम में सूचना दी। नावेद को जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद उसे होश आ गया। एसएचओ गलशहीद लोकेंद्र पाल ने बताया कि नावेद के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।