{"_id":"591f57884f1c1bd71af232a8","slug":"bjp-workers-beaten-police-employees-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने सिपाहियों को थाने में घुसकर पीटा, फिर पिटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपाइयों ने सिपाहियों को थाने में घुसकर पीटा, फिर पिटे
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sat, 20 May 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपाइयों की दबंगई बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को तो हद ही हो गई। भाजपाइयों ने पाकबड़ा थाने की बैरक में घुसकर एक सिपाही के साथ मारपीट की। साथी पुलिस कर्मियों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी पीटा गया।
बाद में अन्य पुलिस कर्मी आ गए और उन्होंने भाजपाइयों को घेर लिया और जमकर पीटा। इस घटना से थाने में हंगामा हो गया। इंस्पेक्टर ने बीच में पड़कर मामला को शांत कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दे दी है।
मझोला थाने में तैनात सिपाही नरेंद्र शर्मा पाकबड़ा थाने की बैरक में रहता है। नरेंद्र पहले पाकबड़ा थाने में ही तैनात था। सिपाही के कमरे का इन्वर्टर खराब हो गया था। नरेंद्र शुक्रवार सुबह अंकुश पुत्र गोरी शंकर की दुकान पर इनवर्टर ठीक करने गया था।
विज्ञापन
यहां मिस्त्री सरबाज पुत्र अंसार से सिपाही की इनवर्टर को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस दौरान सिपाही ने सरबाज को पीट दिया। उसके कान से खून बहने लगा था। लोगों के जुटने पर सपाही वहां से निकल आया। सूचना मिलने पर बीजेपी के पाकबड़ा मंडल अध्यक्ष राज कुमार त्यागी कार्यकर्ताओं को लेकर थाने पहुंच गए।
उन्होंने बैरक में घुसकर सिपाही को पीटा। अन्य पुलिस कर्मी बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद अन्य पुलिस कर्मी पहुंच गए और उन्होंने घेरकर भाजपाइयों को पीटा। इस घटना से थाने में हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर कस्बे से अन्य लोग भी पहुंच गए।
भाजपा के जिला अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने थाने पहुंच कर थानाध्यक्ष से घटना की जानकारी की। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर शाहिद चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल कराया गया है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर आई है। घटना की जांच की जा रही है।