फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bengali doctor murdered his wife

बंगाली डाक्टर ने की थी पत्नी की हत्या, सबूत मिटाने को फूंकी लाश

Sat, 06 Feb 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sat, 06 Feb 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
bengali doctor murdered his wife
मझोला थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव के जंगल में बुधवार सुबह मिली जली हुई लाश बंगाली डाक्टर की पत्नी बेबी पटेल की थी। बेबी पटेल कुशीनगर जनपद के विशनपुरा थानाक्षेत्र के मो. रामनगर स्टेशन रोड की रहने वाली थी। उसने तीन साल पहले बंगाली डाक्टर मुबारक अंसारी से शादी कर ली थी।
विज्ञापन



बीमार पत्नी की हत्या कर मुबारक ने उसकी लाश को जंगल में ले जाकर फूंक दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी डाक्टर को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह मझोला के रसूलपुर मुनवाती के जंगल में जली हुई अवस्था में एक महिला की लाश मिली थी।
विज्ञापन



पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। मझोला इंस्पेक्टर राजेश द्विवेदी ने गुरुवार को अपने क्षेत्र में लाउडस्पीकर से ऐलान कराया था। सूचना देने वाले को ईनाम का लालच भी दिया गया था। इसी लालच में एक व्यक्ति ने पुलिस को सुराग दिया था कि खुशहालपुर पुलिस चौकी के पास रहने वाले बंगाली डाक्टर अजय कुमार बॉस की पत्नी गायब है। उसे शक है कि जलाकर मारी गई महिला बंगाली डाक्टर की पत्नी बेबी पटेल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने शक के घेरे में आए डाक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने परत दर परत पुलिस को एक एक सच्चाई उगल दी। बंगाली डाक्टर ने बताया कि उसका असली नाम मुबारक अंसारी पुत्र सगीर अंसारी है। वह कुशीनगर के विशनपुरा थानाक्षेत्र के बंगला टोला गौरी श्रीराम मोहल्ले का रहने वाला है। तीन साल पहले उसने बेबी से शादी कर ली थी।


उसने धर्म बदल कर अपना नाम अजय कुमार बॉस रख लिया था और मुरादाबाद आकर उसने खुशहालपुर में महेंद्र प्रताप सिंह का मकान किराये पर ले लिया था। यहां ही उसने बंगाली नाम से क्लीनिक भी खोल लिया था। बेबी को टीबी की बीमारी हो गई थी। सोमवार की रात वह देर से घर पहुंचा।



इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद बंगाली डाक्टर ने गला दबाकर बेबी की हत्या कर दी थी। अगली रात करीब बीस घंटे बाद मुबारक बेबी की लाश को बाइक पर बांधकर रसूलपुर के जंगल में  ले गया और उसने लाश पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी। इसके बाद वह अपने घर आ गया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed