फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bakshabandhan of brothers and sisters

बहनों ने भाईयों की कलाई पर प्यार बांधा

Fri, 19 Aug 2016 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 19 Aug 2016 11:49 AM IST
विज्ञापन
bakshabandhan of brothers and sisters
रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को रक्षा बंधन का पावन पर्व महानगर में धूमधाम से मनाया गया। बहनें अपने घरों में पूजा-अर्चना कर अपने भाइयों के राखी बांधने उनके घर पहुंची। 
विज्ञापन

शहर के बाहर से आने वाली बहनें ट्रेनों व बसों के द्वारा महानगर पहुंची।

बहनों ने भाइयों के माथे पर रोली चावल से तिलक किया फिर हाथ में रक्षा सूत्र का धागा बांधा। बहनों ने भाइयों को मिठाई खिलाई और आरती उतारकर सुख समृद्घि की कामना की। भाइयों ने बहनों को गिफ्ट दिए और उनकी रक्षा करने का वचन दिया।
विज्ञापन


वहीं पतंग उड़ाने के शौकीन लोगों ने तेज धूप के बावजूद दिन भर पतंगे उड़ाकर पर्व का भरपूर आनंद लिया। तेज आवाज में रक्षाबंधन के गाने बजाकर लोगों ने छतों पर पतंगे उड़ायी और एक दूसरे की पतंग कटते ही खूब शोर मचाया। रक्षाबंधन पर दोपहर एक बजे से दोपहर 3 बजे तक राहुकाल था जिसको लेकर बहनों ने 1 बजने से पूर्व ही भाइयों के राखी बांध दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रह्मकुमारी बहनों ने पुलिस- प्रशासनिक अधिकारियों को बांधा रक्षासूत्र 
मुरादाबाद। ब्रह्माकुमारी बहनों ने रक्षा बंधन पर महानगर के विभिन्न अधिकारियों के निवास व कार्यालय पर जाकर उनके मस्तक पर चंदन से तिलक कर हाथ में रक्षा सूत्र बांधा और मिठाई खिलाई। ब्रह्माकुमारी बहनों ने डीआईजी ओंकार सिंह, डीएम जुहैर बिन सगीर, समेत तमाम अफसरों के आवास पर पहुंचकर उन्हें राखी बांधीं।


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन पर पर दाएं हाथ से तिलक कर दाएं हाथ पर रक्षा सूत्र बांधने का तात्पर्य है कि हम सदैव सकारात्मक चिंतन करते हुए श्रेष्ठ व सही कर्म ही करें। कलाई पर बंधे कच्चे धागे के पांच सूत्र - स्नेह सूत्र, रक्षा सूत्र, ईश्वरीय सूत्र, परिवर्तन सूत्र, पवित्रता सूत्र हैं। ब्रह्माकुमारी बहनें अमर उजाला कार्यालय पहुंचीं और समस्त स्टाफ को रक्षा सूत्र बांधा। इस अवसर पर बीके पूनम दीदी, आशा दीदी, अनिल, शिवम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed