फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   armyman murdered in bilari

बिलारी में गोली मारकर फौजी की हत्या

Sun, 28 Feb 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sun, 28 Feb 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
armyman murdered in bilari
बिलारी थानाक्षेत्र में मध्य प्रदेश में तैनात फौजी अमरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार की रात शाहबाद रोड पर नगलिया मोड़ पर वह खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला, जबकि पास में ही उसकी बाइक खड़ी थी। इस घटना से सनसनी फैल गई। खबर मिलने पर परिजन और आस पड़ोस के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन



जिंदगी की आस में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है। मूलरूप से हजरत नगर गढ़ी थानाक्षेत्र के उदयपुर नरौली निवासी चरन सिंह अपने परिवार के साथ बिलारी के मोहल्ला राजा बाग कालोनी में रहते हैं। उनकी पत्नी नीरू चौधरी पूर्व पार्षद हैं। बेटा अमरजीत सिंह फौज में था।
विज्ञापन



21 फरवरी को वह छुट्टी पर घर आया था। शनिवार को वह बाइक से नगलिया मोड़ पर किसी से मिलने गया था। यहां वह कुछ दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। इसी बीच यहां गोली चली। इसके बाद मौके  से दो लोग फरार हो गए। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जुट गए। लोगों ने घायल की पहचान फौजी अमरजीत के रूप में की। इसके बाद उसके घर खबर भेजी। परिजन और आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



घायल को बिलारी के अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन गंभीर अवस्था में उसे मुरादाबाद भेज दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने फौजी को मृत घोषित कर दिया। उसके सीने में गोली लगी है। इस घटना से फौजी के घर में कोहराम हुआ है। पत्नी और मां व परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुजाता सिंह ने बताया कि दो युवकों का नाम सामने आया है। उनकी तलाश की जा रही है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed