फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   angry mob Jam highway crack police jeep with sticks

हत्या पर बवाल, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, पुलिस जीप पर बरसाए डंडे

Thu, 05 Jul 2018 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Thu, 05 Jul 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
angry mob Jam highway crack police jeep with sticks
सांकेतिक तस्वीर

कटघर थानाक्षेत्र में ताजपुर रेलवे क्रासिंग के पास बाइक मैकेनिक अरबाज खान (15) की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। उसके सिर पर भी ईंटों से हमला किया गया। बुधवार को गांव के पास ही उसका खून से लथपथ शव मिला। गुस्साए लोगों ने सुबह नौ बजे काशीपुर तिराहे पर शव रख दिया और जाम लगाकर हत्यारों की गिरफ्तार की मांग की। इस वजह से सुबह साढ़े दस बजे तक काशीपुर मुरादाबाद और रामपुर मुरादाबाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गईं।

विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने पुलिस कर्मियाें से धक्कामुक्की की और जीप पर डंडे बरसाए। अन्य वाहनों में भी तोड़फोड़ की कोशिश भी की। बरवाला खास गांव में मुनव्वर ने बताया कि उनका छोटा बेटा अरबाज मंगलवार रात नौ बजे घर के बाहर घूमने की कहकर गया था। बुधवार सुबह छह बजे ताजपुर रेलवे क्रासिंग के पास निर्माणाधीन दुकान में उसका खून से लथपथ शव पड़ा था। बेटे की हत्या की खबर से परिवार में मुनव्वर के परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि अरबाज का रमजान माह में कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। उसी रंजिश में घर से बुलाकर हत्या कर दी है। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि अरजाब के भाई की तहरीर पर मुर्सलीन, साजिद, सद्दाम, सफदर, अशरफ, बड़े मियां और हासिम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed