फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   angry baby and parents each ather

बच्चों और परिजनों के बीच ‘गुस्से’ की दीवार

Sat, 06 Jan 2018 01:25 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
angry baby and parents each ather
बच्ची को अकेला छोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नारी निकेतन में रह रही एक किशोरी अपने परिजनों से मिलने के लिए व्याकुल है, किशोरी को इंतजार है कि परिजन उनकी गलतियों को भुलाकर उन्हें लेने के लिए आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पुलिस ने किशोरी के परिजनों से संपर्क साधा तो भी परिजन अपनी बेटी को लेने के लिए नारी निकेतन नहीं पहुंचे।

बेटी के घर छोड़कर जाने से दोनाें के बीच गुस्से की दीवार बन गई है, बेटी का कहना है कि मेरे कदम से मां-पिता नाराज हैं।

मामला एक
मुरादाबाद। उड़ीसा की रहने वाली एक किशोरी को दो माह से अधिक का समय नारी निकेतन में रहते हुए हो गया है। किशोरी ने काउंसलिंग के दौरान बताया कि वह किसी के बहकाने पर घर छोड़कर चली गई थी, इसके बाद वह भटकते हुए मुरादाबाद आ पहुंची थी।
विज्ञापन


परिजनों ने किशोरी से उसके परिजनों के बारे में जानकारी कर उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क साधा तो उन्होंने शुरू में फोन उठाकर बातचीत की लेकिन जब उन्हें बेटी को ले जाने के लिए बुलाया गया तो उन्होंने कॉल काट दी और अब फोन नहीं उठा रहे हैं, अब किशोरी को परिजनों तक पहुंचाने के लिए उड़ीसा पुलिस की मदद मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दो
मुरादाबाद। सिविल लाइन में लावारिस हालत में मिली एक किशोरी करीब एक माह से नारी निकेतन में रह रही है। उसके परिजन भी मुरादाबाद के देहात क्षेत्र के रहने वाले हैं। किशोरी से काउंसलिंग के दौरान कई बार उसके परिवार के बारे में जानकारी कर उसे घर भेजने के लिए प्रयास किया गया लेकिन वह तैयार नहीं हुई है।


हालांकि, नारी निकेतन में किशोरी की काउंसलिंग जारी है। जिससे की वह जल्द ही अपने परिवार के साथ जा सके।  

परिजनों और बच्चों के बीच प्यार की कमी है दूरी की वजह
‘नारी निकेतन की अधीक्षिका मधुलिका विष्ट ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान पता चला कि कई बच्चों और उनके परिजनों के बीच प्यार की कमी है। इस वजह से वह परिवार को छोड़कर अलग हो जाते हैं। बच्चों द्वारा घर छोड़ना एक बड़ा खतरनाक कदम है, परिजनों को इस ओर ध्यान देना चाहिए और बच्चों से लगाव रखना चाहिए।

उड़ीसा से आई एक किशोरी को उसके परिजन गुस्से की वजह से लेने नहीं आ रहे, वह फोन करने पर अब कॉल रिसीव नहीं कर रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed