{"_id":"579ed3b04f1c1b5a7b2b9035","slug":"alter-in-moradabad-after-bulandshehar-s-gang-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर के गैंगरेप का खौफ मुरादाबाद में ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुलंदशहर के गैंगरेप का खौफ मुरादाबाद में
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Mon, 01 Aug 2016 10:23 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर में राष्ट्रीय राज मार्ग पर हुई सनसनीखेज वारदात के बाद मुरादाबाद पुलिस भी अलर्ट हो गई है। हाईवे और लिंक मार्गों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चौबीस घंटे गश्त की जा रही है।
साथ ही एसएसपी ने हाईवे पर पड़ने वाले थानों के प्रभारियों से कहा कि रात में हाईवे व लिंक मार्गाें की गश्त में किसी तरह की लापरवाही सामने नहीं आनी चाहिए। इसके अलावा रेलवे स्टेशन रोडवेज बस अड्डे और बाजारों व सड़क किनारे ठिकाना बनाने वाले बावरिया गिरोह की तलाश में पुलिस टीमें जुटीं हैं।
शहर से लेकर देहात इलाकों में देर रा तक संदिग्ध व खानाबदोश लोगों से पूछताछ की जा रही थी। नोएडा से शाहजहांपुर जा रहे एक परिवार की कार बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र में हाईवे पर बदमाशों ने रुकवाकर ली थी। इसके बाद बदमाश कार को हाईवे से नीचे जंगल में ले गए थे।
विज्ञापन
यहां बदमाशों ने मां-बेटी से सामूहिक बलात्कार किया था। करीब चार घंटे कहर बरपाने के बाद बदमाशों ने परिवार को छोड़ा था। इस सनसनीखेज वारदात की गूंज लखनऊ तक पहुंची तो डीजीपी ने प्रदेश भर के सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को आदेश दिए कि वह अपने अपने जिलों में हाईवे और लिंक मार्गों की सुरक्षा बढ़ाए।
लखनऊ से मिले आदेश के बाद मुरादाबाद में हाईवे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पाकबड़ा, मझोला, मूंढपांडे, कुंदरकी और मैनाठेर पुलिस से खास कर कहा गया है कि वह अपने अपने क्षेत्र में एक्शन मोबाइल और गश्त दल बढ़ाकर हाईवे की सुरक्षा बढ़ाएं।
एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि हाईवे और लिंक मार्गों की सुरक्षा के साथ ही रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डे और इनके आस पास संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। देर रात तक जिले के सभी थानों की पुलिस अपनी अपने क्षेत्रों में अपराधियों की तलाश में सड़कों पर दिखाई दी।