फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accused of selling animals at cowshed

‘हाईप्रोफाइल’ फोन ने किया गौ तस्करी का ‘पटाक्षेप’

Mon, 12 Sep 2016 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 12 Sep 2016 11:54 AM IST
विज्ञापन
Accused of selling animals at cowshed
पशु तस्करी - फोटो : demo
 गौशाला में प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी के खेल का खुलासा करने वाली पुलिस ‘हाईप्रोफाइल’ फोन आने के बाद अब बैकफुट पर आ गई है। इस मामले में हिरासत में लिए गए एक सफेदपोश और असरदार दो लोगों को पुलिस ने थाने से छोड़ दिया।
विज्ञापन


एक पशु चिकित्साधिकारी को पुलिस ने कई घंटे तक तस्करी के आरोप में थाने में बैठाकर रखा लेकिन बाद में उसे भी छोड़ दिया। पुलिस अब इस पूरे मामले पर उठ रहे सवालों के जवाब देते हुए भी बच रही है। 
विज्ञापन


बीते चार दिनों में पुलिस ने दो गौशालाओं पर कार्रवाई करते हुए अब तक बारह गौवंशीय पशुओं को बरामद किया और एक गौशाला संचालक समेत नौ लोगों को जेल भेज दिया। पशु तस्करी के खेल में शामिल एक पशु चिकित्साधिकारी और एक गौशाला संचालक को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि पुलिस के पास आए एक ‘हाईप्रोफाइल’ फोन के बाद पुलिस कुछ ही घंटों में बैकफुट पर आ गई और दोनों को थाने से ही रिहा कर दिया। पुलिस अब इस मुद्दे पर उठे सवालों से बचती नजर आ रही है। एसओ राजेंद्र सिंह नागर ने बताया कि मामले की जांच जारी है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed