{"_id":"57c91cad4f1c1b7f042cb9ef","slug":"aafaq-bakri-racket-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैंप पर कैटवॉक से कोठे की दहलीज तक पहुंची लड़कियां ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रैंप पर कैटवॉक से कोठे की दहलीज तक पहुंची लड़कियां
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:01 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस्मफरोशी की तिजारत के तिलिस्म तोड़ने के लिए पुलिस उतरेगी। दिल्ली व यूपी पुलिस की रडार पर आफाक के करीबियों की गतिविधियां हैं। लापता लड़कियों की दोबारा से पुलिस खोजबीन शुरू करेगी। जनपद के कुछ लोगों से बाहरी नहीं बल्कि स्थानीय पुलिस भी पूछताछ कर सकती है। हालांकि उसने अरबपति आफाक के नेटवर्क को खंगालकर ध्वस्त करने की कार्रवाई छेड़ दी है। दिल्ली पुलिस से संपर्क साधकर अन्य तमाम जानकारियां हासिल की हैं।
सेक्स रैकेट चलाकर मजदूर से अरबपति बनने का सफर तय करने वाले उझारी निवासी आफाक बाकरी व उसकी पत्नी सायरा बेगम की गिरफ्तारी के बाद खुलते जा रहे रहस्यों को जानकर हर कोई अचंभित है। कुछ ही सालों में अकूत दौलत के मालिक बने आफाक के जनपद में तमाम साथी हैं। अक्सर ईद के मौके पर ही वह उनसे मिलने आता था और संपर्क में बना रहता था। उसकी गिरफ्तारी का पता चलते ही सबने अपने मोबाइल बंद कर दिए हैं। अपने चित परिचितों से भी बातचीत नहीं कर रहे हैं। ऐसा होना भी लाजमी है क्योंकि पुलिस की रडार पर उसके करीबी हैं।
एक-एक कर दिल्ली पुलिस डिटेल खंगालते हुए उसके नेटवर्क को तोड़ने की फिराक में लग गई है। पुलिस को आशंका है कि सेक्स रैकेट में उसके दोस्त व साथी भी सम्मिलित होंगे, क्योंकि उनको आफाक के बारे में पूरी जानकारी होगी। सूत्रों पर यकीन करें तो दिल्ली ने जनपद पुलिस से बातचीत कर उसके परिवार से लेकर इलाके में छवि व संपत्ति आदि के बारे में जानकारी मांगी है। स्थानीय पुलिस भी उससे संबंधित रिकार्ड खंगाल रही है। उसने लापता युवतियों को तलाशने को कार्रवाई छेड़ने का फैसला लिया है।