{"_id":"5cd5db70bdec2207897f1a4f","slug":"91557519216-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिगध हालात में गोली लगने से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिगध हालात में गोली लगने से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। पति को छोड़ आठ माह से प्रेमी के संग लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की गुरुवार रात करीब साढ़े बारह बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय महिला मझोला के दुर्गा नगर में स्थित अपने पति के घर आई थी। साथ में उसका प्रेमी भी था। महिला अपने दोनों बच्चाें को पति को सौंपना चाहती थी, जबकि पति इसके लिए तैयार नहीं था। महिला के प्रेमी की शिकयत पर पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव पति के घर में पड़ा था। पास ही चारपाई पर तमंचा पड़ा मिला। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है। हालांकि उसका कहना है कि उसकी पत्नी तमंचा साथ में लाई थी और विवाद होने पर उसने तमंचा सीने से सटाकर खुद ही गोली मार ली। देर रात तक पुलिस ने घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
कटघर के गोविंद नगर निवासी आशु शर्मा (30) की शादी दस साल पहले मझोला के दुर्गा नगर में रहने वाले विष्णु से हुई थी। विष्णु एफसीआई गोदाम में मुंशी है। दंपती की दो बेटी एंजल और प्रिंसी है। एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि आशु का प्रेम संबंध कटघर निवासी शनि नागपाल से था, वह आठ माह पहले घर छोड़कर चली गई थी। परिवार वालों ने इस मामले में आशु की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी लेकिन बाद में वह मिली तो अपने प्रेमी शनि नागपाल के साथ कटघर में जाकर लिव इन रिलेशनशिप में रहनेे लगी। महिला की दोनों बेटियां भी उसके साथ रह रही थी। बृहस्पतिवार रात करीब साढे़ 12 बजे दुर्गा नगर में बाइक पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को शनि ने आशु की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना दी, पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो घर के आंगन में आशु का शव लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़ा था, पास ही एक चारपाई पर तमंचा पड़ा था और वहां पर पति विष्णु गुमसुम हालत में खड़ा था। सूचना पर सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूछताछ की तो शनि ने बताया कि आशु अचानक रात को उसको और बच्चों को लेकर अपने पति के घर आ गई। वह चाहती थी कि उसकी बेटियों की देखभाल विष्णु करे जबकि विष्णु इंकार कर रहा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, बच्चों को लेकर शनि घर के बाहर मौजूद था। अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो वह घर में गया तो फर्श पर आशु का शव पड़ा था। जबकि पति विष्णु का कहना है कि आशु ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है, वह तमंचा अपने साथ लाई थी।
‘बहन.. मैं न तो इधर की रही न उधर की’
मुरादाबाद। सूचना पर महिला के मायके वाले भी देर रात घटनास्थल पर पहुंचे। आशु की मां कृष्णा देवी ने बताया कि मामला आत्महत्या का है, क्योंकि आशु ने अपनी बड़ी बहन के पास दिन में फोन किया था और वह परेशान थी। कह रही थी कि वह न तो इधर की रही न उधर की। अब वह चाहती है कि उसके बच्चों की परवरिश उसका पति करे। इसके लिए वह पति से बात करेगी। अब वह प्रेमी के साथ सेटल होना चाहती थी। भाई विपिन शर्मा ने बताया कि उसकी बहन ने डबल एमए किया था। वह जिद्दी स्वभाव की थी, जो चाहती थी वह करती थी। शनि के साथ जब वह लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी तो उसे रोका लेकिन वह नहीं मानी।
विज्ञापन
सवालों के घेरे में पति और आत्महत्या की कहानी
मुरादाबाद। जिस तरह से आशु के पति विष्णु ने पत्नी की आत्महत्या की कहानी पुलिस को सुनाई है, उसको लेकर कई सवाल हैं। खुद सीओ सिविल लाइन ने बताया कि घटनास्थल पर 315 बोर का तमंचा चारपाई पर मिलना आत्महत्या की कहानी पर सवाल उठा रहा है। जिस हाथ से गोली चलाई जाने की बात कही जा रही है, तमंचा उससे काफी दूर पड़ा था। सवाल ये भी है कि तमंचा आशु के पास कैसे आया और अगर वह पति के सामने खुद को सीने में गोली मार रही थी तो पति ने उसे बचाने की कोशिश क्यों नहीं की, उसे रोका क्यों नही। ऐसे में आशु का पति विष्णु शक के घेरे में है, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आशु के प्रेमी, आशु की बेटियों से भी पुलिस की टीम दोबारा पूछताछ करेगी, जिससे की वारदात की सही वजह का पता चल सके।
फेफडे़, दिल को चीरते हुए पसलियों में जा फंसी थी गोली
मुरादाबाद। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 315 बोर की गोली उसके सीने में बायीं तरफ दिल के ऊपर मारी गई है जो कि दिल और फेफडे़ को चीरते हुए पसलियों में जा फंसी। आशु के दाएं हाथ में गन पाउडर भी लगा है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि गोली चली तो आशु के हाथ से है लेकिन मुमकिन ये भी है कि उसके हाथ से ही तमंचे को उसके ऊपर तानकर किसी और ने गोली चलाई, जिस वजह से गोली तिरछी निकली है, ऐसे में सवाल है कि अगर ये आत्महत्या का मामला है तो गोली सीधी न जाकर तिरछी क्यों गई।
बयान
‘ आशु की मौत के मामले में पुलिस की टीम तफ्तीश कर रही है। परिवार वाले इसे आत्महत्या का मामला बता रहे हैं, हालांकि कई बिंदू ऐसे हैं जिससे कि मामला हत्या का भी लग रहा है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा। ’
राजेश कुमार, सीओ सिविल लाइन