फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आईपीएल में सट्टे के लिए रुपये न देने पर पत्नी की पिटाई

आईपीएल में सट्टे के लिए रुपये न देने पर पत्नी की पिटाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
आईपीएल में सट्टे के लिए रुपये न देने पर पत्नी की पिटाई
मुरादाबाद। सिविल लाइन थानाक्षेत्र में रहने वाले एक दंपती के बीच आईपीएल को लेकर विवाद हो गया। पति पर आरोप है कि आईपीएल में सट्टा लगाने के लिए वह पत्नी से रुपये मांग रहा था, इंकार करने पर उसने पत्नी की पिटाई कर दी। मामले की शिकायत महिला थाना में की गई है, पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थानाक्षेत्र में अलग अलग जगह पर रहने वाले एक युवक और युवती ने आठ साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों घर से भाग गए थे, इस मामले में युवती के परिवार वालों ने युवक पक्ष के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई थी, जिसमें युवक के भाई को जेल भी जाना पड़ा था। जेल से छूटने के बाद मां को लेकर युवक का भाई अब छत्तीसगढ़ में रहने लगा है। दंपती अब सिविल लाइन थानाक्षेत्र में रहते हैं। युवती ने पुलिस को बताया कि छह दिन पहले आईपीएल में सट्टे के लिए युवक रकम मांग रहा था। इंकार करने पर उसने पत्नी की पिटाई की। इसके बाद दंपती के बीच विवाद हो गया और वह दोनों अलग अलग रहने लगे। युवती ने आरोपी पति के खिलाफ महिला थाने में शिकायत की है। एसओ महिला थाना ज्योति सिंह ने बताया कि युवती के पति को पूछताछ के लिए बुलाया गया है, दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed