{"_id":"5c40ebe2bdec2273923c0e7b","slug":"91547758562-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूंढापांडे में युवती की गला घोटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मूंढापांडे में युवती की गला घोटकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मूंढापांडे थानाक्षेत्र के लालाटीकर गांव में एक युवती की गला घोटकर हत्या कर दी गई। युवती का शव कमरे में पड़ा मिला तो परिवार में चीख पुकार मच गई। उसके गले पर चोटों के निशान हैं। युवती की छह माह पहले ही शादी हुई थी और इन दिनों वह अपने मायके में आई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
लालटीकर निवासी महेंद्र सिंह ने अपनी बेटी रचना की शादी 21 जुलाई 2018 को रामपुर के दरियापुर निवासी राहुल चौधरी के साथ की थी। पंद्रह दिन पहले रचना मायके आई थी। महेंद्र और उसके बेटे मुरादाबाद में फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। बुधवार शाम महेंद्र अपने बेटों के साथ फैक्ट्री में ड्यूटी पर गया था। घर में रचना, उसकी छोटी बहन और मां सर्वेश मौजूद थी। मां बेटियां एक कमरे में सो रही थी। सुबह साढे़ छह बजे सर्वेश जागी तो बड़ी बेटी गायब थी। उसने सोचा शायद जाग गई और बाहर चली गई। सर्वेश दूसरे कमरे में पहुुंची तो उसके होश उड़ गए। बेटी की लाश पड़ी थी। महिला की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए। इसके बाद महेंद्र को सूचना दी गई। महेंद्र और उसके बेटे भी घर आ गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लि ए भिजवा दिया हैं। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पड़ताल की। इंस्पेक्टर अजय कुमार गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हर एंगल पर जांच की जा रही है।