{"_id":"5c3b9d8ebdec22732c13ebef","slug":"91547410830-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 लाख की चीनी के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
11 लाख की चीनी के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद।
हरियाणा के दो व्यापारियों से धोखाधड़ी कर एक ट्रक मालिक ने चालक के साथ मिलकर 11 लाख की चीनी हड़प ली। शिकायत मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। सर्विलांस की मदद से ट्रक मालिक तक पुलिस पहुंची तो वह बाजार से सस्ते भाव में चीनी बेचते हुए मिला, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि हरियाणा के सिरसा निवासी व्यापारी सुरेंद्र पाल सहित दो लोगों ने दीवार शुगर मिल से करीब 11 लाख की कीमत की चीनी खरीदी थी। यह चीनी मुरादाबाद से हरियाणा पहुंचवाने के लिए उन्होंने मुजफ्फरनगर के ट्रांसपोर्टर कुलदीप से डील की थी। कुलदीप ने स्योहारा के एसके कंपनी से ट्रक भिजवाया था। 30 दिसंबर को ट्रक में दीवान शुगर मिल से करीब 11 लाख की चीनी चालक बिजेंद्र ने भरी थी। इसके बाद वह चीनी लेकर हरियाणा नहीं पहुंचा था। इस शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक जनारधन निवासी जींद (हरियाणा) को गिरफ्तार किया गया है। उसने ट्रक चालक बिजेंद्र उर्फ अनिकेत के साथ मिलकर अपने ट्रक के फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए थे। ट्रक पर फर्जी नंबर लगा रखा था, जिससे की उसका पता न चले। आरोपियों ने चार सौ कट्टे चीनी बेच दी थी, जनारधन को चट्टा पुल से गिरफ्तार किया गया है।