{"_id":"5cd33771bdec2207292557e1","slug":"81557346161-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के बेटे ने सीने में गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रधान के बेटे ने सीने में गोली मारकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के ह्रदयपुर गांव में बुधवार दोपहर प्रधान के बेटे ने सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन और पुलिस लहूलुहान अवस्था में युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक ने सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। पोस्टमार्टम से पता चला कि गोली दिल को चीरते हुए बाहर निकल गई थी। आत्महत्या की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।
कटघर इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि ह्रदयपुर गांव में प्रधान राज बहादुर सिंह यादव के परिवार में पत्नी अनीता यादव, बेटे शुभम यादव, राहुल यादव और बेटी शिवानी है। बुधवार दोपहर प्रधान मुरादाबाद गए थे। दोनों बेटे भी बाहर थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे बड़ा बेटा शुभम घर के बाहर गांव के अन्य युवकों के साथ कार्ड खेल रहा था। इसी दौरान वह अपने घर पहुंचा और उसने सीने पर तमंचा सटाकर गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर मां कमरे में पहुुंची तो बेटे को लहूलुहान अवस्था में पड़ा देख चीख पुकार मचा दी। कुछ ही देर में प्रधान के घर में सैकड़ों लोग पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में यूपी 100 की गाड़ी पहुंच गई। परिजन और पुलिस शुभम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पिता ने बताया कि सुबह वह घर से महानगर गए थे। तब तक घर में सब कुछ ठीक था। अचानक बेटे ने ये आत्मघाती क्यों उठा लिया। इसकी जानकारी उन्हें खुद नहीं हैं। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला ाहै। जिसमें शुभम ने अपनी मौत के लिए खुद ही जिम्मेदार ठहराया है। उसने लिखा है कि इसमें मेरे परिवार वालों का कोई दोष नहीं है। इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आत्महत्या की वजह से अभी साफ नहीं हो पाई है।