फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सियासी दबाव में खुल रहीं एमडीए की सील

सियासी दबाव में खुल रहीं एमडीए की सील

Mon, 29 Oct 2018 02:21 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
सियासी दबाव में खुल रहीं एमडीए की सील
मुरादाबाद।
विज्ञापन

टूटती सीलों के साथ प्राधिकरण का रसूख भी दम तोड़ने लगा है। शहर में टूटी एक मल्टीप्लेक्स की सील समेत सील टूटने के पांच बड़े मामलों में प्राधिकरण कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है। इसके अलावा ऐसे भी कई मामले हैं जहां प्राधिकरण के अभियंताओं की शह पर ही सीलें तोड़कर अवैध निर्माण शुरू हो चुके हैं। गजरौला में शुरू में की गई एमडीए की सख्ती भी अब सिमटकर रह गई है। एनएचएआई की एनओसी के बगैर हाईवे से सटाकर कई शोरूम बन चुके हैं। सियासी दबाव में एमडीए इनके खिलाफ कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।

करीब डेढ़ माह पहले एमडीए की सील तोड़ने की सबसे पहली घटना पीएसी तिराहे पर हुई थी। एक होटल पर लगी सील को होटल मालिक ने तोड़ दिया था। एमडीए अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर सका। इसके बाद सिविल लाइंस और मझोला में एक के बाद एक कई सील तोड़ी गईं। वर्षों से सील पड़ी इमारतों में भी इस दौरान निर्माण कार्य शुरू हो गया। हाल ही में एक मल्टीप्लेक्स की सील तोड़ दी गई। मामले में कुछ अधिकारियों की दिलचस्पी की वजह से एमडीए इस मामले में भी खुद को असहाय महसूस कर रहा है। गजरौला में एमडीए ने शुरू में सख्ती की लेकिन अब यहां हाईवे किनारे पिछले दो माह में हाईवे किनारे तीन शोरूम बना लिए गए। शुरू में रखी गई एनएचएआई से एनओसी की शर्त को एमडीए ने अब नजरंदाज कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि सियासी दबाव में एमडीए इन पर कार्रवाई में कतरा रहा है। प्राधिकरण के कुछ अवर अभियंताओं पर भी उंगलियां उठ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed