फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पहले दिन 1384 ने छोड़ी मदरसा बोर्ड की परीक्षा

पहले दिन 1384 ने छोड़ी मदरसा बोर्ड की परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
पहले दिन 1384 ने छोड़ी मदरसा बोर्ड की परीक्षा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अरबी-फारसी मदरसा शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा सोमवार से शुरू हो गईं। पहले दिन 1382 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। नकल विहीन परीक्षा के लिए सीसीटीवी की निगरानी की जा रही है।

मुंशी, मौलवी, कामिल, फाजिल की परीक्षा के लिए जिले के 13 इंटर कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहली पाली सुबह आठ बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से पांच बजे तक आयोजित की जा रही है। पहली पाली मं 2756 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 1527 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 929 परीक्षा देने नहीं आए। दूसरी पाली में 2192 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 455 गैरहाजिर रहे, जबकि 2192 ने परीक्षा दी। इंस्पेक्टर मोमिन हसन ने बताया कि परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होकर दो मार्च तक चलेंगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी की व्यवस्था है। प्रश्नपत्र केंद्र व्यवस्थापक की निगरानी में है। नकल विहीन परीक्षा के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों के चार सचल दल बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर कालेज के शिक्षकों के अलावा मदरसों से दस-दस कक्ष निरीक्षक बनाए गए हैं। दुर्गेश नगर के एक कालेज को अति संवेदनशील केंद्र बनाया गया है। वहां पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed