फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गूंगी विवाहिता का गला दबाकर की हत्या-Cordination

गूंगी विवाहिता का गला दबाकर की हत्या-Cordination

Sat, 24 Nov 2018 02:31 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
गूंगी विवाहिता का गला दबाकर की हत्या-Cordination
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

मैनाठेर के ग्राम रसूलपुर हमीर में एक मूक बधिर महिला का शव घर के अंदर मिला है। मायके वालों ने महिला की गला घोंटकर हत्या का आरोप उसके पति पर लगाया है। इस संबंध में पुलिस ने दहेज हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मौत की सही वजह का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा।

रामपुर जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पलुपुरा निवासी नाजमा (38) की तीन साल साल पहले शमीम निवासी ग्राम रसूलपुर हमीर थाना मैनाठेर के साथ शादी हुई थी। शमीम मसाले बेचता है। उसकी पत्नी नाजमा मूकबधिर थी। नाजमा के भाई शमशुल हसन ने बताया कि बहन की शादी में हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था लेकिन उसको दहेज की खातिर ससुराल में परेशान किया जाता था। शुक्रवार को नाजमा की मौत की खबर उसके ससुराल में ही रहने वाले एक जानकार ने दी। मौके पर पहुंचे तो देखा कि नाजमा का शव घर में चारपाई पर पड़ा था। शव को देखने बाद में मायके वालों ने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। शमशुल हसन का आरोप है कि उसकी बहन की गला घोंटकर हत्या की गई है। आरोप बहनोई शमीम पर लगाया है। मैनाठेर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। देर शाम शमशुल हसन की तहरीर पर शमीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। उसे पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसएचओ मैनाठेर अजयपाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही इस ममले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed