फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बिजली गिरने से दो की मौत, एक झुलसा

बिजली गिरने से दो की मौत, एक झुलसा

Wed, 05 Sep 2018 08:20 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से दो की मौत, एक झुलसा
...अन्य केंद्रों के लिए भी
विज्ञापन

बिजली गिरने से दो की मौत, एक झुलसा
भोट इंड्री गांव हुआ हादसा, बारिश से बचने के लिए धर्मशाला में छुपने जा रहे थे
फोटो----
अमर उजाला ब्यूरो
भोट (रामपुर)। क्षेत्र में बुधवार शाम साढ़े पांच बजे बारिश के दौरान बिजली गिरने से खेत पर काम कर रहे किसान रामप्रसाद और अपनी रिश्तेदारी में जा रहे युवक रिंकू की मौत हो गई। इसके साथ ही एक अन्य एक व्यक्ति कल्लू गंभीर रूप से झुलस गया। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह लोग तेज बारिश से बचने के लिए धर्मशाला में छिपने जा रहे थे, तभी हादसा हो गया।

घटना भोट थाना क्षेत्र के इंड्री गांव में बुधवार शाम साढे़ पांच बजे हुई। गांव निवासी रामप्रसाद (40 वर्ष) बुधवार शाम अन्य ग्रामीणों के साथ अपने खेत में काम कर रहे थे। शाम करीब साढे़ पांच बजे बारिश के साथ ही बादलों के बीच बिजली गरजने लगी। बारिश से बचने के लिए खेत में काम कर रहे लोग गांव के बाहर स्थित शिव मंदिर की धर्मशाला की ओर दौड़ने लगे। तभी तेज गरज के साथ बिजली गिर गई। बिजली गिरने से रामप्रसाद के अलावा अपनी रिश्तेदारी में जा रहा मूंढापांडे निवासी रिंकू (30) और चाट-पकौड़ी विक्रेता कल्लू गंभीर से रूप से झुलस गए। इन तीनों में से रामप्रसाद और रिंकू की मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे कल्लू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और कल्लू चाट-पकौड़ी बेचने के काम करता है। रिंकू और कल्लू से बारिश से बचने के लिए धर्मशाला मेें छुपने जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। रामप्रसाद के शव को उसके घर वाले ले अपने घर ले गए। इसके बाद मुंढापांडे से पहुंचे रिंकू के परिजन भी उसका शव घर ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस कहना है कि दैवीय आपदा के मामले में तहसीलदार के निर्देश के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed