{"_id":"5b1d8b424f1c1b644d8b5e58","slug":"71528662850-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली से वांछित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरेली से वांछित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
सिविल लाइन पुलिस ने बरेली से दो लाख की लूट के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी को आदर्श कालोनी से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा बरामद हुआ है। वह पांच राज्यों में लूट, चोरी और हत्या की कोशिश के संगीन अपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है।
एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी राजेंद्र उर्फ रविंद्र उर्फ नंदन निवासी आदर्श कालोनी है। उसने पहली लूट की घटना 1985 में सिविल लाइन थानाक्षेत्र में की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद वह हरियाणा के यमुनानगर, पंजाब के मांसा और दिल्ली के विवेक विहार, में चोरी की घटनाएं कर चुका है। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में छिनैती और बरेली के कोतवाली इलाके में लूट की घटनाएं भी की हैं। बरेली में एक साल पहले रिक्शा सवार व्यापारी से 2 लाख रुपये लूट का आरोप है। इस घटना के बाद बरेली पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बरेली पुलिस ने कई बार दबिश दी लेकिन पकड़ में नहीं आया। शनिवार देर रात सिविल लाइन की फकीरपुरा चौकी पुलिस ने आरोपी की तलाश में आदर्श कालोनी में दबिश दी। वह पुलिस पर फायर कर भागने लगा। आरोपी को पीछा कर गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को आरोपी को जेल भेज दिया है।
राजेंद्र को नहीं पता कितने मुकदमे हैं
मुरादाबाद। राजेंद्र ने पुलिस हिरासत में बताया कि वह आदर्श कालोनी में रहने के दौरान ही कच्ची शराब बनाने वालों के संपर्क में आ गया था। वह 17-18 साल से ही शराब बनाने लगा। इसके बाद वह शराब खरीदने के लिए आने वाले लुटेरों के संपर्क में आ गया। उनके साथ मिलकर लूट की वारदात की तो पहली बार 22 साल की उम्र में जेल चला गया। एएसपी सिविल लाइन अपर्णा गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी से पूछा गया कि वह कितनी बार जेल गया है तो उसने बताया कि उसे याद ही नहीं कि अब तक कितने मुकदमे उसके ऊपर दर्ज हैं। सिविल लाइन से वह एनडीपीएस एक्ट में भी गिरफ्तार हो चुका है।