फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दोस्त को बचाने के चक्कर में कोसी में डूबा

दोस्त को बचाने के चक्कर में कोसी में डूबा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
दोस्त को बचाने के चक्कर में कोसी में डूबा
मुरादाबाद। दोस्त को बचाने के लिए कोसी नदी में कूदे 12वीं के छात्र तरुण की उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। छात्र अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए दोस्तों के साथ गर्जिया देवी गया था। जहां कोसी में नहाते छात्र का एक दोस्त विवेक नदी में डूबने लगा तो उसको बचाने के लिए छात्र ने तैरना न आने के बावजूद भी कोसी में छलांग लगा दी थी, जिस वजह से वह कोसी नदी में डूब गया था। विवेक की शुक्रवार को ही मौत हो गई थी जबकि तरुण को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया था।
विज्ञापन

अंबेडकर कालोनी में रहने वाली 12वीं के छात्र अभिषेक का शुक्रवार को जन्मदिन था। जन्मदिन के मौके पर वह अपने बडे़ भाई विवेक (21), दोस्त तरुण सहित अन्य सात दोस्तों के साथ गर्जिया देवी गया था। वहां कोसी नदी में नहाते वक्त विवेक का पैर फिसल गया और वह नदी में डूब गया था। उसे बचाने के चक्कर में अभिषेक और दोस्त तरुण (20) भी नदी में कूद गए। अभिषेक और तरुण को तैरना नहीं आता था, विवेक के साथ ही वह दोनों भी डूबने लगे। अभिषेक, तरुण और विवेक को नदी से वहां पर मौजूद लोगों ने बाहर निकाला गया। गंभीर हालत होने के कारण विवेक, तरुण को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां विवेक को डॉक्टराें ने मृत घोषित कर दिया था। तरुण को हायर सेंटर रेफर कर दिया। कांठ रोड स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने शनिवार सुबह तरुण को मृत घोषित कर दिया है। एसएचओ सिविल लाइन शक्ति सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पानी में डूबना बताया है। विवेक के बाद तरुण की मौत से परिवार वालों के साथ दोस्त भी सदमे में हैं।
विज्ञापन

...


एंबुलेंस न आने पर एक घंटे तक तरुण और विवेक की पंपिंग करते रहे हम: अभिषेक
मुरादाबाद। अभिषेक ने बताया कि जब कोसी नदी में डूबने पर उसके साथ विवेक और तरुण को बाहर निकाला गया तो विवेक और तरुण के शरीर में ज्यादा पानी चला गया था। अभिषेक को समय रहते पानी से बाहर निकाल लिया गया था, जिस वजह से बच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर तरुण और विवेक को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस का इंतजार करते रहे, करीब एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई। इस दौरान वह लोग पंपिंग कर तरुण और विवेक को बचाने का प्रयास करते रहे। एंबुलेंस नहीं आई तो दोनों को आटो से अस्पताल ले जाया गया था। जहां पर विवेक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और तरुण को रेफर कर दिया था। अभिषेक ने बताया कि अगर समय रहते एंबुलेंस मिल जाती तो शायद तरुण और विवेक की जान बच सकती थी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed