फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सड़क हादसों में चार की मौत

सड़क हादसों में चार की मौत

Sat, 24 Nov 2018 02:39 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में चार की मौत
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अलग अलग जगह हुए तीन सड़क हादसों में पिता, पुत्री सहित चार लोगों की मौत हो गई। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत सहित सहित तीन जख्मी हो गए हैं।
पहला हादसा बृहस्पतिवार देर शाम को बिजनौर के स्यौहारा क्षेत्र में हुआ। जहां पर बाइक पर जा रहे एक ही परिवार के चार लोग बैलगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में पिता राजकुमार (40), पुत्री सिमरन (6) निवासी ग्राम तरफ दलफत की मौत हो गई। अन्य तीन को चोट लगी है। दूसरा हादसा ठाकुरद्वारा के राईभूड़ में हुआ। यहां पर गंगास्नान का मेला देखने जा रही बहादुर नगर गांव निवासी रविता (18) ट्रैक्टर से नीचे उतरी तो उसको ट्रिपलर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। तीसरा हादसा कुंदरकी क्षेत्र के डींगरपुर में शुक्रवार देर शाम को हुआ। यहां पर गंगा स्नान कर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उसका दोस्त जख्मी हो गया है। मृतक की पहचान विनोद कुमार (30) निवासी बिसौली जिला बदायूं के रूप में हुई है। उसके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed