{"_id":"5be9ebabbdec22693f5f6b6f","slug":"51542056875-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ चला चेकिंग अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ चला चेकिंग अभियान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Tue, 13 Nov 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात के नियमों के उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों और पुलिस के निशान लगे वाहनों के खिलाफ सोमवार को यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ही कई लोग हाथ जोड़कर पुलिसकर्मियों से मिन्नतें करते हुए नजर आए कि उनके वाहनों का चालान नहीं किया जाए।
विज्ञापन
यातायात माह को 12 दिन का समय बीत गया है लेकिन अब भी सड़कों पर बिना हेलमेट पहने वाहन चालक सफर करते नजर आ रहे हैं। दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग की जा रही है। जनता के साथ ही इसमें पुलिसकर्मियों को भी यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
एसएसपी जे रविंदर गौड ने बताया कि सोमवार को यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ अभियान चलाया गया और चालान काटे गए हैं। कुछ जगहों पर पुलिसकर्मियों ने चालान काटे जाने का भी विरोध जताया और पुलिस विभाग से खुद के होने की वजह से चालान कटवाने से इंकार करने लगे लेकिन जब उनको पता चला कि एसएसपी ने निर्देश दिए हैं तब उन्होंने भी यातायात पुलिसकर्मियों से अपने वाहनों के चालान कटवाए।
विज्ञापन