{"_id":"5b89a77a42c79210ba2deeb5","slug":"41535747962-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश पुलिस को पढ़ाने के लिए अकादमी में प्रशिक्ष्रण ले रहे 30 उस्ताद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रदेश पुलिस को पढ़ाने के लिए अकादमी में प्रशिक्ष्रण ले रहे 30 उस्ताद
Updated Sat, 01 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
यूपी पुलिस के नए सिपाहियों को प्रशिक्षण देने के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी से 30 नए उस्ताद इसी माह मिलेेंगे। इन उस्तादों को पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
यूपी पुलिस में हाल ही में करीब 30 हजार सिपाहियों की भर्ती की गई है। इन सिपाहियों को आंतरिक और बाहय दोनों तरह का प्रशिक्षण दिया जाता है। बाहय प्रशिक्षण के दौरान आरोपियों से निपटने, गोली चलाना, आत्मरक्षा करने के तरीकों, भीड़ को काबू करने सहित अन्य जानकारी दी जाती है। आंतरिक प्रशिक्षण के दौरान थानों के रजिस्टर मेनटेन करना, सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट सहित अन्य जानकारियां दी जाती हैं। बाहय प्रशिक्षण के लिए भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी से 50 उस्ताद प्रशिक्षण ले चुके हैं। उनको सिपाहियों को प्रशिक्षित करने के लिए भेजा जा चुका है। अब आंतरिक प्रशिक्षण के लिए भी 30 नए उस्ताद पुलिस अकादमी में तैयार किए जा रहे हैं। इन उस्तादों में प्रदेश के अलग अलग जगहों के इंस्पेक्टर और दरोगा शामिल हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी के निदेशक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि 30 उस्तादों को एक माह तक प्रशिक्षण दिया जाएहा। सितंबर माह के आखिरी सप्ताह में ही नए उस्तादों का प्रशिक्षण पूरा हो जाएगा। इसके बाद इन नए उस्तादों को भी प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों के लिए भेजा जाएगा।
उस्तादाें को प्रशिक्षण देने के लिए कॉलेज से बुलाए जाते हैं प्रोफेसर
मुरादाबाद। एडीजी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि पढ़ाना भी एक कला है। इसी के तहत पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे नए उस्तादों को प्रशिक्षण देने के लिए बीएड कालेज के प्रोफेसर बुलाए जाते हैं। वह इन नए उस्तादों को पढ़ाने के तरीकों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिससे की उन्हें सिपाहियों को पढ़ाने में आसानी हो।
विज्ञापन
पढ़ाने के नए तरीकों के बारे में दी जा रही जानकारी
मुरादाबाद। पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे नए उस्तादों को पढ़ाने के नए तरीकों के बारे भी जानकारी दी जा रही है। इसी के तहत पावर प्वाइंटर के माध्यम से दृश्य दिखाकर भी सिपाहियों को पढ़ाने के संबंध में भी जानकारी दी जा रही है। सोशल मीडिया की भी पढ़ाने के दौरान मदद लेने के बारे में बताया गया है।