फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बंद मकान में मिला सेवा निवृत शिक्षक का शव

बंद मकान में मिला सेवा निवृत शिक्षक का शव

Sun, 24 Jun 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
बंद मकान में मिला सेवा निवृत शिक्षक का शव
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के रामगंगा विहार स्थित बंद मकान से 82 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक राजेश कुमार गुप्ता का शव मिला है। पांच दिन से उन्होंने किसी से बात नहीं की थी। आस पड़ोस के लोगों को बंद मकान से बदबू आई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।
विज्ञापन

राजेश कुमार गुप्ता रामगंगा विहार स्थित मकान में अकेले रहते थे। जबकि कुछ ही दूरी पर दूसरे मकान में राजेश गुप्ता की पत्नी सरोज गुप्ता और बेटा विपुल गुप्ता भी रहते हैं। राजेश का दूसरा बेटा विशाल अमेरिका में रहते हैं। शनिवार को राजेश के मकान से आस पड़ोस के लोगों को बदबू आई। उन्होंने दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। खबर मिलने पर राजेश की पत्नी सरोज और बेटा विपुल भी पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जाकर देखा तो राजेश कुमार का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने पत्नी से पूछताछ की तो उसने बताया कि चार दिन पहले वह यहां आई थी। उसने दरवाजा खटखटाया था। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया और दरवाजा भी नहीं खोला था। काफी देर इंतजार करने के बाद वह वापस दूसरे मकान में चली गई थी। इसके बाद वह इधर नहीं आई। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अजीत कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। राजेश गुप्ता ा एक बेटा अमेरिका में रहता है। उन्हें भी फोन पर सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed