फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कल्पतरू ग्रुप के सीएमडी, डायरेक्टर पत्नी के खिलाफ एनबीडब् ल्यू वारंट जारी

कल्पतरू ग्रुप के सीएमडी, डायरेक्टर पत्नी के खिलाफ एनबीडब् ल्यू वारंट जारी

Sat, 26 May 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
कल्पतरू ग्रुप के सीएमडी, डायरेक्टर पत्नी के खिलाफ एनबीडब्
ल्यू वारंट जारी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कंपनी में निवेश के बाद मुनाफ का झांसा देकर 50 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे कल्पतरु ग्रुप के सीएमडी जय कृष्ण सिंह राणा और उसकी पत्नी मिथलेश राणा के खिलाफ शुक्रवार को अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिए हैं। दंपती की तलाश में पुलिस की टीम जुटी है।

एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि आरोपियों ने रामपुर और मुरादाबाद के मधुबनी में कार्यालय खोलकर ठगी की थी। एक साल पहले इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें से ज्यादातर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। जांच के दौरान कल्पतरु ग्रुप के सीएमडी की पत्नी मिथलेश राणा का नाम प्रकाश में आया था, वह कंपनी की निदेशक थीं। उनको भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। सीएमडी और उनकी पत्नी मथुरा के हाईवे थानाक्षेत्र स्थित चंदन वन के रहने वाले हैं। दोनों ही वांछित हैं। उनकी तलाश में दबिश दी गई लेकिन वह घर से भागे हुए हैं। अदालत में दंपती के खिलाफ गैर जमानती वारंट के लिए अर्जी दी गई थी। जिसको अदालत ने स्वीकार कर लिया है। आरोपियों की तलाश में राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली में भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब यूपी समेत चार राज्यों की पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed