फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   प्रधान के घर में लगी आग, चार लोग झुलसे

प्रधान के घर में लगी आग, चार लोग झुलसे

Sun, 11 Jun 2017 02:20 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
प्रधान के घर में लगी आग, चार लोग झुलसे
प्रधान के घर में फटे सिलेंडर, नौ लोग झुलसे
विज्ञापन

- एक भैंस की मौत, गांव में मची अफरा तफरी
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। पाकबड़ा के हकीमपुर गांव में शनिवार रात प्रधान के घर में आयोजित सिलेंडर में आग लग गई। आग बुझाने में ग्रामीण जुटे। इस दौरान दो सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गए। आग की चपेट में आकर नौ लोग झुलस गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर देर रात आग पर काबू पाया है। चर्चा है कि हादसा एक पार्टी के दौरान हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, हकीमपुर गांव में प्रधान नरेश परिवार के साथ रहते हैं। उनके घर पर रात करीब दस बजे सिलेंडर पर खाना बनाते वक्त अचानक आग लग गई। आग को बुझाने में ग्रामीण जुट गए। थोड़ी देर में ही दो सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इससे नौ लोग झुलस गए। प्रधान के घर में आग लगने से उसका भाई जयपाल, ओमकार, भारत, विनोद, आसाराम, रवि, गौरव, महिपाल, शिशुपाल सहित अन्य ग्रामीण झुलस गए। घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग फैलने के कारण एक भैंस की मौत हो गई। एसओ पाकबड़ा शाहिद चौहान ने बताया कि सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर देर रात साढे़ 12 बजे आग पर काबू पाया है। घायलाें का उपचार किया जा रहा है। एफएसओ विचित्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है । चर्चा है कि एक पार्टी के दौरान हादसा हुआ है। इस संबंध में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

...

आग बुझाते वक्त झुलसे ग्रामीण, मची भगदड़
मुरादाबाद। हकीमपुर गांव निवासी जयपाल ने बताया कि वह आग लगने के बाद वह बुझाने लगे। इस दौरान धमाका हुआ तो दीवार में दरार पड़ गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घर से बाहर निकले। आग के फैलने के डर से ग्रामीण घर छोड़कर खेतों की ओर भागे। गांव में देर रात तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। देर रात आग पर फायर ब्रिगेड ने काबू पाया तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed