फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   फोन उठाया और ट्रेन की चपेट में आ गई महिला, मौत

फोन उठाया और ट्रेन की चपेट में आ गई महिला, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
फोन उठाया और ट्रेन की चपेट में आ गई महिला, मौत
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह बसेरा के पास रेलवे ट्रैक पार करते वक्त एक महिला मोबाइल पर बात करते वक्त ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कांशीराम नगर में रहने वाले मुकेश सागर सिक्योरिटी गार्ड हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उनकी बहन मीना निवासी हिमगिरी गड्ढा कालोनी की बेटी की शादी लोधीपुर रोड स्थित धर्मशाला में थी। शादी के बाद सुबह सभी लोग मीना के घर आ गए थे, वहां से वह ड्यूटी पर चले गए। जबकि पत्नी सपना (35) पैदल ही घर आ रही थी। मुकेश ने बताया कि उनको आसपास के लोगों ने बताया कि घर से तीन सौ मीटर दूर रेलवे ट्रैक को पार करते वक्त अचानक सपना के मोबाइल पर किसी का फोन आ गया। वह फोन पर बात करने लगी, इस दौरान ही रेलवे ट्रैक पर दोनों तरफ से ट्रेन आ गई। फोन पर बात करने में व्यस्त होने के कारण सपना ट्रेन की आवाज नहीं सुन सकी। सामने वाले ट्रैक पर आई ट्रेन से बचने के लिए सपना पीछे की ओर भागी तो वहां से गुजर रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर जख्मी हो गई। हादसे की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस और सपना की पहचान होने के कारण उनके पति को दी। सपना को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि हादसा फोन पर महिला के बात करने के कारण हुआ है। सूचना पर चौकी प्रभारी कांशीराम नगर ने जाकर जांच की तो इसका पता चला।
विज्ञापन


कम दूरी तय करने के लिए जोखिम में डालते हैं जान
मुरादाबाद। घटनास्थल के पास ही जो रेलवे ट्रैक है, उसको पार कर कांशीराम से हिमगिरी कालोनी की ओर रोजाना सैकड़ों लोग आते जाते हैं। रेलवे फाटक वहां से करीब पांच सौ मीटर दूर है, रेलवे ट्रैक पर ट्रेन किसी भी वक्त आ सकती है, ये जानते हुए भी सैकड़ों लोग रोजाना अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक को पार करते हैं, ताकि उनको कम दूरी तय करनी पडे़। ऐसे में मोबाइल का इस्तेमाल करना खतरा और बढ़ा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed