{"_id":"5cc4c217bdec22070f67dd06","slug":"31556398615-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली एक्सप्रेस में मिला लावारिस बैग, मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली एक्सप्रेस में मिला लावारिस बैग, मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। रेलवे में हाई अलर्ट के बीच शनिवार सुबह बरेली एक्सप्रेस ट्रेन में एक लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। गार्ड ने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम में दी। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने बैग उतारा। जिस कारण यहां ट्रेन बीच मिनट खड़ी रही। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई।
मुरादाबाद रेल मंडल के कई स्टेशनों और ट्रेनों में धमाके किए जाने की धमकियां मिली हैं। जिसके बाद से रेलवे में हाई अलर्ट जारी किया गया है। संदिग्ध वस्तु व लोगों पर नजर रखी जा रही है। इन सब के बीच शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया। जब रेलवे कंट्रोल में सूचना पहुंची कि बरेली से टनकपुर के बीच चलने वाली बरेली एक्सप्रेस डाउन में लावारिस बैग है। ट्रेन मुरादाबाद पहुंची तो पार्सल कोच से तीसरे नंबर के कोच में लावारिस बैग पड़ा हुआ था। जिसे देखकर यात्री भी घबरा गए। गार्ड ने सुबह दस बजकर दस मिनट पर गार्ड ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में सूचना दी। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। इसके बाद बैग को ट्रेन से उतारा गया। चेक करने पर पता चला कि बैग में कपड़े व अन्य सामान था। कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं थी। एडीआरएम अश्वनी कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर बैग उतरवा लिया गया था।