फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   डॉ शैली के दुश्मन का पता करने अस्पताल पहुंची पुलिस

डॉ शैली के दुश्मन का पता करने अस्पताल पहुंची पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
डॉ शैली के दुश्मन का पता करने अस्पताल पहुंची पुलिस
मुरादाबाद।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद चर्चित शैली हत्याकांड में पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी करने के लिए सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने पुलिस की एक टीम को जिला महिला अस्पताल भी भेजा, जहां पर एक डॉक्टर सहित तीन लोगोें से जानकारी की। उनसे जानने का प्रयास किया गया कि डॉॅ. शैली की किसी से दुश्मनी तो नहीं है। अस्पताल के कर्मचारियों ने इस बारे में जानकारी से इंकार किया है।

14 और 15 मई 2014 की देर रात अज्ञात बदमाशों ने जिगर कालोनी में कोठी नंबर 40 के अंदर जिला अस्पताल की पूर्व सीएमएस डॉ शैली मेहरोत्रा, उनके पति डा. ओम मेहरोत्रा, ननद रश्मि और पोती गिन्नी की हत्याकांड और लूट का मामला सिविल लाइन थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस की टीम इस संबंध में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। इनमें एक बिंदू रंजिश के तहत हत्या की वारदात करना भी है। सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया कि सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को अस्पताल में जाकर जानकारी की गई। इस प्रकरण में दस संदिग्धों के मोबाइल की सीडीआर पुलिस को मिल गईं हैं, उनका अवलोकन किया जा रहा है। पिछले छह माह की कॉल डिटेल के बारे में जानकारी की जा रही है। बारीकी से उनका अवलोकन कर संदिग्धों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बदमाश उनके घर से एक सेंट्रो कार, नगदी और जेवर लूटकर ले गए थे। सैंट्रो कार को पुलिस ने बाद में बरामद कर लिया था। बदमाश पुलिस की पकड़ में नहीं आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed