फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जेल भूमि घोटाला: डीएम का नाम आने पर जांच आईजी विजिलेंस को

जेल भूमि घोटाला: डीएम का नाम आने पर जांच आईजी विजिलेंस को

Thu, 11 Oct 2018 02:29 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
जेल भूमि घोटाला: डीएम का नाम आने पर जांच आईजी विजिलेंस को
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जेल भूमि घोटाले में जिले के एक पूर्व डीएम के खिलाफ प्राथमिक जांच में साक्ष्य आने के बाद जांच विजिलेंस आईजी को सौंप दी गई है। अभी तक इस मामले की जांच एसपी विजिलेंस बरेली के पास थी। घोटाले में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का नाम आने के बाद एसपी के अनुरोध पर जांच आईजी विजिलेंस को दे दी गई है। जेल के लिए भूमि खरीद में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई थी। इससे सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

नई जेल के लिए भूमि खरीद में अफसरों और कुछ प्रापर्टी डीलरों की मिलीभगत से सरकार को चूना लगाने का खुलासा पहले ही हो चुका है। इसमें शहर के एक होटल संचालक का नाम भी शामिल है। एक अधिवक्ता द्वारा की गई शिकायत के बाद शासन ने एमडीए के कब्जे वाली अर्बन सीलिंग भूमि को छोड़ने और जेल भूमि खरीद के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए थे। एसपी विजिलेंस बरेली ने मामले की जांच की तो एक के बाद एक कई अधिकारियों की भूमिका घोटाले में उजागर हुई। प्राथमिक जांच में आरोपों में दम नजर आने के बाद शासन ने विजिलेंस को विस्तृत जांच का आदेश दिया था। एसपी विजिलेंस द्वारा की गई जांच में मुरादाबाद सदर तहसील में तैनात रहे एक एसडीएम, दो तहसीलदार और लेखपालों के साथ ही एक पूर्व डीएम की भूमिका भी घोटाले में उजागर हुई है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन लक्ष्मीशंकर सिंह ने बताया कि एसपी विजिलेंस प्रकरण की जांच कर रही थीं। लेकिन किसी वरिष्ठ अधिकारी का नाम प्रकाश में आने के बाद उन्होंने शासन से अनुरोध किया था कि जांच किसी सीनियर अफसर से कराई जाए। शासन ने जेल भूमि प्रकरण की जांच अब आईजी विजिलेंस को सौंप दी है। एडीएम ने बताया कि विजिलेंस को जांच में सहयोग किया जा रहा है। जो भी पेपर या विवरण विजिलेंस को चाहिए वह उन्हें उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed