फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   3.5 million burglary in exporter home

अवंतिका कालोनी में एक्सपोर्टर के घर से 35 लाख की चोरी

Mon, 14 Nov 2016 01:31 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूराे/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Mon, 14 Nov 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
3.5 million burglary in exporter home
thief - फोटो : demo

विज्ञापन
 सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की अवंतिका कालोनी में शनिवार की रात चोरों ने एक्सपोर्टर निसार अहमद के घर से साढ़े छह लाख रुपये की नकदी और करीब 90 तोला सोना व चांदी के जेवर चोरी कर लिए। घटना के समय एक्सपोर्टर का परिवार बाहर गया था। रविवार को एक्सपोर्टर घर लौटे तो वारदात की जानकारी हुई। सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीरें कैद हो गई हैं। वह पेड़ के सहारे एक्सपोर्टर के घर में घुसे और माल बटोर कर फरार हो गए। 

एक्सपोर्टर निसार अहमद का मकान अवंतिका कालोनी में पानी की टंकी के पास है। निसार अहमद का आरटीओ दफ्तर के पास सेलीब्रेशन जॉन नाम से मैरिज हाल है। निसार अहमद ने बताया कि उनकी पत्नी दोनों बेटे को लेकर लखनऊ अपने भाई के घर गईं थीं। जबकि शनिवार की रात निसार अहमद मैरिज हाल में एक कार्यक्रम कराने चले गए थे। रात में चोर होंडा सिटी कार से निसार के मकान के पास पहुंचे। उन्होंने कार खड़ी कर दी। इसके बाद एक चोर पेड़ के सहारे मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंच गया। चोर ने ग्रिल तोड़ दी और अंदर घुस गया।
विज्ञापन


उसने जीने का दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद चोर ग्राउंड फ्लोर पर पहुंच गया और उसने अलमारी का लॉकर तोड़ दिया। साढ़े छह लाख रुपये और करीब 90 तोला सोने व चांदी के जेवर चोरी कर लिए। चोर ने सारे सामान को एक बैग में भरा और मकान के दरवाजे को अंदर से बंद कर फरार हो गया। रविवार दोपहर निसार और उनके  परिजन घर लौटे। निसार ने गेट खोलने की कोशिश की। लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने सड़क से खड़े होकर दूसरी मंजिल पर देखा तो दरवाजा खुला दिखाई दे रहा था। उन्होंने किसी तरह गेट खोला तो सामान बिखरा देख होश उड़ गए। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल की। विधि विज्ञान की टीम ने भी मौके से सैंपल लिए।  निसार अहमद की तहरीर पर  सिविल लाइंस पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed